{"_id":"62b4ae67199b365a9928d2a5","slug":"bjp-workers-took-oath-to-follow-the-principles-of-dr-mukherjee-saharanpur-news-mrt5941307115","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली डॉ. मुखर्जी के सिद्धांतों पर चलने की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली डॉ. मुखर्जी के सिद्धांतों पर चलने की शपथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर, गंगोह/छुटमलपुर/नागल/रामपुर मनिहारान। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनका स्मरण करते हुए जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली।
गंगोह में कैराना सांसद प्रदीप चौधरी के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने कहा कि नेहरू मंत्रिमंडल में मंत्री रहे डा. मुखर्जी ने मंत्रिमंडल और कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। ओबीसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष राकेश आर्य, नगराध्यक्ष दीपक गर्ग, अमरीश सैनी, अर्जुन सैनी, सन्नी प्रमुख, रविंद्र सैनी, अंचल गोयल, सांसद प्रतिनिधि मन्नू चौधरी, कर्म सिंह, प्रेम चंद सैनी, गौरव गोयल, अजय मित्तल, राजेश काका, उमंग गर्ग, संजय तायल रहे।
छुटमलपुर में मंडल अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य दूबे सिंह कांबोज, विकास गुप्ता, संदीप रोहिला, रविश सैनी, मांगेराम शर्मा, कंवरपाल राठी आदि ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। कहा कि डॉ. मुखर्जी के सर्वोच्च बलिदान के लिए हर भारतवासी ऋणी है। नागल के बसेड़ा में मंडल अध्यक्ष पवन त्यागी, युवा मोर्चे के मंडल उपाध्यक्ष ललित त्यागी, दिनेश आर्य, शिव कुमार, राजन शर्मा, सोनू कुमार, अमित पंजाबी आदि ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। रामपुर मनिहारान में पूर्व ब्लाक प्रमुख चौ. नक्षत्र पंवार के कैंप कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई। प्रधान विकास चौधरी, गौतम चौधरी, नकुल चौधरी, संजय पंवार, कांशीराम रहे।
विज्ञापन
देवबंद रोड स्थित अपने आवास पर राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने पौधरोपण कर डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई। उन्होंने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। कृष्णपाल सैनी, सुरेश सैनी, प्रमोद कौशिक, विक्रम सैनी, दीपक सैनी, सचिन गुर्जर, राकेश सैनी रहे।