फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP workers threw power for the meeting of Swatantra Dev Singh

स्वतंत्र देव सिंह की सभा के लिए भाजपाईयों ने झोंकी ताकत

Thu, 09 Dec 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP workers threw power for the meeting of Swatantra Dev Singh
प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की रुपरेखा बनाते भाजपा नेता - फोटो : SAHARANPUR
छुटमलपुर (सहारनपुर)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की आज नगर में होने वाली जनसभा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाजपाइयों ने सभा में भीड़ जुटाने के लिए क्षेत्र में जनसंपर्क कर बड़ी संख्या में समर्थकों से छुटमलपुर पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

जनसभा की तैयारियों के लिए देहरादून रोड स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी ने पार्टी के किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्षों को जनसभा में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने कहा कि मिशन 2022 हर सूरत में भाजपा को फतेह करना है। इसके लिए कार्यकर्ता और पदाधिकारी निष्ठा के साथ कार्य करें। लोगों तक पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का काम करें। जिला प्रभारी डीके शर्मा, कार्यक्रम संयोजक और जिला महामंत्री वीरेंद्र पुंडीर ने बताया कि पांच हजार से ज्यादा लोगों के जनसभा में पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान विधानसभा प्रभारी देवव्रत त्यागी, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहब सिंह पुंडीर, पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, अनुज सिंह राणा, अंकित वर्मा, मंडल अध्यक्ष दुबे सिंह कांबोज, उपेंद्र सैनी, सचिन कांबोज, अर्जुन सिंह, पवन राणा, विकास गुप्ता, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर युवा नेता अभय प्रताप ने साढ़ौली कदीम के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से छुटमलपुर पहुंचने की अपील की। किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य साहब सिंह पुंडीर ने भी खुशहालीपुर, सतपुरा, कुरढ़ीखेड़ा, पेलियो, खुर्रमपुर, पानसर, नगला, बाबैल, रंडौल, चको, साढ़ौली आदि गांवों में जनसंपर्क कर प्रदेश अध्यक्ष की जनसभा में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष पर है बेहट विधान सभा सीट की जिम्मेदारी
विधान सभा चुनावों में जीत को लेकर भाजपा नेतृत्व पूरी ताकत के साथ चुनावी रणनीति को अंजाम दे रहा है। गत विधान सभा चुनावों में हारी सीटों पर पार्टी ने प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई है। जिला महामंत्री वीरेंद्र पुंडीर ने बताया कि बेहट विधान सभा सीट की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को दी गई है। छुटमलपुर में होने वाला कार्यक्रम बेहट विधान सभा स्तरीय होगा। जहां प्रदेश अध्यक्ष विधान सभा क्षेत्र के मतदाताओं को साधने का काम करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की रुपरेखा बनाते भाजपा नेता

प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम की रुपरेखा बनाते भाजपा नेता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed