{"_id":"656e23cca99fc57f940cbf15","slug":"bjp-workers-expressed-joy-on-victory-in-three-states-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-14146-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तीन राज्यों में जीत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तीन राज्यों में जीत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया हर्ष
Tue, 05 Dec 2023 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। तीन राज्यों में मिली जीत पर भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष जताया है।
दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम हुआ। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और कार्यकर्ताओं के मेहनत की जीत है। जनता ने एक बार फिर सुशासन पर मुहर लगाई है। जनता ने बता दिया कि अब जातिवादी और वंशवादी राजनीति करने वालों की कोई जगह नहीं है। इस प्रचंड जीत ने सिद्ध कर दिया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत होगी। महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने कहा कि भाजपा जनता के बीच रहकर जनहित के कार्य करती है। भाजपा सरकारों द्वारा कराए गए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की वजह से इतनी बड़ी जीत मिली है। इस दौरान पूर्व विधायक जगपाल सिंह, हेमंत अरोड़ा, योग चुघ, शीतल विश्नोई, विपिन कुमार, नरेश धनकर, गौरव गर्ग, नीरज गुप्ता, विक्रम शर्मा मौजूद रहे।