फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP will reach out to voters through 40 thousand emerald heads

40 हजार पन्ना प्रमुखों के जरिए मतदाताओं को साधेगी भाजपा

Wed, 27 Oct 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
BJP will reach out to voters through 40 thousand emerald heads
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को साधने के लिए भाजपा पूरी तरह व्यूह रचना करने में जुटी है। एक तरफ जहां प्रत्येक बूथ जीतने की तैयारी की जा रही है, वहीं जिले की सातों विधानसभा सीटों पर 40 हजार पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। एक पन्ना प्रमुख को 60 मतदाताओं से संपर्क साधने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा ने 2022 के चुनाव के मद्देनजर 2017 के विधानसभा और 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को मिले वोटों के आधार पर समीक्षा शुरू कर दी है। जिन बूथों पर भाजपा कमजोर स्थिति में रही थी, उन पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहारनपुर आकर चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। सोमवार को पश्चिमी प्रदेश के चुनाव प्रभारी व करनाल सांसद संजय भाटिया ने बूथों पर फोकस कर जीत का मंत्र दिया। इसी तरह 60 मतदाताओं पर पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। जिले में तैयार किए 40 हजार पन्ना प्रमुखों की सूची जिला व महानगर संगठन स्तर से पार्टी हाईकमान को भेज दी है। जल्द ही प्रत्येक विधानसभा स्तर पर पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन होगा। इसके साथ ही इनको विशेष तौर पर वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि प्रशिक्षण भी देंगे। इसको लेकर प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल सहारनपुर का दौरा करेंगे। इनका कार्यक्रम लगभग तय हो गया है, लेकिन तिथियां अभी निर्धारित नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं पन्ना प्रमुख
वोटर लिस्ट के एक पन्ने पर 60 मतदाताओं के फोटो, नाम व पते और बूथ नंबर अंकित होते हैं। प्रत्येक पन्ने की जिम्मेदारी एक-एक कार्यकर्ता, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दी गई है। वह अपने पन्ने पर दर्ज सभी मतदाताओं से संपर्क कर सरकारों की उपलब्धियां बताएंगे।

चुनाव को लेकर संगठन पूरी तरह तैयार है। लगभग सभी विधानसभा क्षेत्रों में पन्ना प्रमुख बना दिए गए हैं। पार्टी पूरे दमदार तरीके से चुनाव मैदान में उतरेगी। क्योंकि, भाजपा सरकारों ने जनता के हित में अनेक कार्य किए हैं।
- मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed