फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP will put voters in village by village chaupal

गांव-गांव चौपाल लगाकर मतदाताओं को साधेगी भाजपा

Thu, 11 Mar 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
BJP will put voters in village by village chaupal
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इन दिनों सरगर्मी तेज है। अब भाजपा ने गांव-गांव रुख कर लिया है। इसी के तहत जनपद की 884 ग्राम पंचायतों में चौपाल लगाई जाएगी, जिसमें कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीण शामिल रहेंगे और उन्हें सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। शुक्रवार से शुरू होने वाला अभियान 18 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन

इसको लेकर पार्टी हाईकमान ने बृहस्पतिवार को जिला और महानगर कार्यकारिणी को दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही गांव-गांव लगने वाली चौपाल में ग्रामीणों से संपर्क करने की जिम्मेदारी आयुष राज्यमंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महापौर संजीव वालिया, विधायक देवेंद्र निम, ब्रिजेश सिंह, कैराना सांसद सांसद प्रदीप चौधरी, सहकारिता यूनियन के डायरेक्टर बिजेंद्र कश्यप, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा को सौंपी है। पार्टी हाईकमान ने निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम सार्वजनिक स्थल पर हो। सक्रिय कार्यकर्ता, बूथ समितियों अध्यक्ष, सदस्य, गांव में निवास करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता चौपाल में मौजूद रहे। इसके साथ ही ग्रामीणों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाए और लाभार्थियों को भी चौपाल में बुलाया जाए। कोरोना काल में सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में लोगों को बताया जाए। चौपाल के पश्चात गांव में भ्रमण कर पत्रक वितरित किए जाएं। चौपालों को सफल बनाने लिए कार्यकर्ताओं ने घर-घर लोगों से पिछले एक सप्ताह में संपर्क किया है। मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग ने बताया कि 12 से 18 मार्च तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में चौपाल आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed