फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP will make changes in the organization before elections

Saharanpur News: चुनाव से पहले भाजपा संगठन में करेेगी बदलाव

Tue, 21 Mar 2023 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
BJP will make changes in the organization before elections
-जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के साथ कार्यकारिणी होगा फेरबदल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा जल्द संगठन में बदलाव करेगी। जल्द जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी में फेरबदल होगा। ऐसे भी कई पदाधिकारी हैं, जो चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं और पद भी छोड़ना चाहते हैं।
दरअसल, तीन माह पहले नगर निकाय चुनाव ओबीसी आरक्षण की वजह से टल गए थे। तब, पार्टी वर्तमान कार्यकारिणी में कोई बदलाव न करते हुए चुनाव लड़ने की तैयारी में थी, लेकिन अब अप्रैल में नगर निकाय चुनाव प्रस्तावित है।
विज्ञापन

पार्टी सूत्र बताते हैं कि दो से तीन दिन में प्रदेश और क्षेत्र की कार्यकारिणी में बदलाव होते ही जिला व महानगर में भी फेरबदल होगा। सर्व प्रथम जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष नए बनाए जाएंगे। इसके साथ ही कार्यकारिणी में भी कई नए चेहरों को जगह मिल सकती है। इसको लेकर पार्टी हाईकमान ने सूची भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नगर निकाय चुनाव में चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे पदाधिकारी खुद भी पद छोड़ने की इच्छुक हैं। क्योंकि, पार्टी उसे ही टिकट देगी, जो किसी पद पर नहीं होगा। जिले में खासकर महापौर सीट को लेकर दावेदारों की लंबी सूची है, जिनकी निगाहें आरक्षण पर है। इसको लेकर इन पदाधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है और टिकट पाने को लखनऊ के चक्कर भी लगा रहे हैं। पहले महापौर सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित हो गई थी, लेकिन अब दोबारा ओबीसी आरक्षण के बाद महापौर सीट का आरक्षण बदल सकता है। इस पर पार्टी पदाधिकारियों की निगाहें हैं।

वहीं, बूथ कमेटियों को भी मजबूत करने की कवायद होगी। बूथ कमेटियों का गठन जातीय समीकरण का तालमेल बैठाकर होगा। हालांकि, बदलाव को लेकर अभी कोई पदाधिकारी बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन पार्टी सूत्र बताते हैं कि जल्द संगठन में बड़ा फेरबदल होने वाला है। इसको लेकर पार्टी हाईकमान ने भी जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष बनाने को वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के नामों की सूची भी मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed