फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP State President Swatantra Dev said Jammu and Kashmir is moving towards prosperity

UP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव बोले- खुशहाली की तरफ बढ़ रहा जम्मू-कश्मीर, पढ़िए पूरा भाषण

Thu, 23 Jun 2022 08:34 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Jun 2022 08:34 PM IST
सार

स्वतंत्र देव सिंह ने पहले जम्मू-कश्मीर में जो आतंकवादी गतिविधियां होती थी, वर्तमान में समाप्त हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर खुशहाली की तरफ बढ़ रहा है।

विज्ञापन
BJP State President Swatantra Dev said Jammu and Kashmir is moving towards prosperity
स्वतंत्र देव सिंह का स्वागत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आजादी के 70 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के प्रयासों से जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35 ए हटाई गई है। इससे आज कश्मीर खुशहाली की तरफ बढ़ रहा है।

विज्ञापन


गुरुवार को लखनऊ से सहारनपुर जाते समय लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह के पैतृक गांव जड़ोदाजट में अभिनंदन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि पहले जम्मू-कश्मीर में जो आतंकवादी गतिविधियां होती थी, वर्तमान में समाप्त हो गई हैं। आज कश्मीर में दलितों, शोषितों और वंचितों को पूरा सम्मान ही नहीं मिल रहा बल्कि केंद्र सरकार की संपूर्ण योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंच रहा है। एक सवाल के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अग्निपथ योजना से युवाओं को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। बल्कि चार साल की सेवा के बाद 25 फीसदी युवाओं को सेना में ही देश सेवा करने का मौका मिलेगा। बचे हुए 75 फीसदी युवाओं के लिए प्राइवेट सेक्टरों में नौकरी की अपार संभावनाएं बनेंगी। युवा विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम में न पड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा रखे। 
विज्ञापन


इस दौरान राज्यमंत्री बृजेश सिंह और राज्यमंत्री जसवंत सैनी के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने फूलों की विशाल माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का भव्य स्वागत किया। वहीं, इससे पूर्व रोहाना टोला प्लाजा पर भी उनका भव्य स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Love Marriage: थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर प्रेमिका के आगे झुके दोनों परिवार, देखिए शादी की तस्वीरें

मोदी सरकार ने साकार किया मुखर्जी का सपना : स्वतंत्र 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपने को साकार किया है। केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार बिना किसी भेदभाव के सर्व समाज का उत्थान करने में लगी है। पंक्ति के अंतिम लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। 

महानगर में मल्हीपुर रोड पर विनोद विहार में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आयोजित बूथ स्तरीय कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे, लेकिन जब शेख अब्दुल्ला और जवाहर लाल नेहरू मिलकर अलग राष्ट्र का दर्जा कश्मीर को देने लगे तो उन्हें बर्दाश्त नहीं हुआ। डॉ. मुखर्जी को कश्मीर के लिए परमिट व्यवस्था, अलग झंडा और अलग प्रधानमंत्री स्वीकार नहीं था। उन्होंने इसके लिए आंदोलन का मार्ग चुना। कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने कश्मीर के लिए मार्च किया, जिसमें अटल बिहारी वाजपेयी सचिव के रूप में उनके साथ रहे। इस दौरान सहारनपुर स्टेशन पर उनको एक संत का पत्र मिला था, जिसमें लिखा था कि नेहरू और अब्दुल्ला कोई बड़ा षड्यंत्र रच सकते है। 23 जून 1953 को कश्मीर में उनकी शहादत हुई, जिसमें कांग्रेस ने आंदोलन को कुचलने के लिए पूरी भूमिका रची थी। 

इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने बागडोर संभाली और जनसंघ को आगे बढ़ाया। यह यात्रा राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर बढ़ती रही। वर्तमान में केंद्र की मोदी सरकार उनके सपनों को साकार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बदल चुका है। गरीबों को मकान, मुफ्त राशन, कोरोनारोधी वैक्सीन, गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है। अब सहारनपुर से तीन घंटे में दिल्ली पहुंच जाते हैं। पूर्व की सरकारों में शाम ढलते बेटियों को उठा लिया जाता था, आज आधी रात को भी किसी हिम्मत नहीं है कि बेटियों की तरफ गलत निगाह से देख सके। पूरे प्रदेश में कानून का राज है। इसके पश्चात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पौधरोपण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed