फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Marriage: थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा, फिर प्रेमिका के आगे झुके दोनों परिवार, देखिए शादी की तस्वीरें

Thu, 23 Jun 2022 07:10 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Jun 2022 07:10 PM IST
विज्ञापन
The lover couple marry in police station in flawda of Meerut District and see photos
थाने में हुई शादी। - फोटो : amar ujala

कहते हैं प्यार में इंसान किसी भी हद तक पहुंच जाता है। पूरी दुनिया को भूलकर उसके दिमाग में सिर्फ एक ही बात रहती है कि हर हाल में अपने प्यार को पाना है। ऐसा ही मामला मेरठ के फलावदा क्षेत्र में सामने आया है। प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी प्रेमिका थाने पर पहुंच गई और हाई वोल्टेज ड्रामा कर दिया। वहीं परिजनों के समझाने के बाद भी वह नहीं मानी। युवती की जिद को देखकर पुलिसकर्मियों ने थाने में ही उसकी शादी की तैयारी शुरू कर दी। 



बताया गया कि इससे पहले वह प्रेमी के घर भी शादी के लिए पहुंची थी, लेकिन दोनों के परिवार रजामंद नहीं हुए। मामला थाने में पहुंचा तो प्रेमिका वहां भी अपने प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी रही। बाद में दोनों के परिवारों के बीच रजामंदी बनी और थाने में पंडित बुलवाकर उनकी शादी करवाई गई।

The lover couple marry in police station in flawda of Meerut District and see photos
थाने में मौजूद रहे दोनों के परिजन। - फोटो : amar ujala

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का मोहल्ले के ही युवक से करीब छह साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। बताया गया कि दोनों ने अपने परिवारों से शादी करने की बात कही तो लड़की पक्ष ने शादी से साफ इनकार कर दिया।

The lover couple marry in police station in flawda of Meerut District and see photos
थाने में हुई शादी। - फोटो : amar ujala

इसके बाद कोई रास्ता न मिलता देख हताश प्रेमिका बुधवार को प्रेमी के घर पहुंच गई और प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। मामला बढ़ता देख दोनों के परिजन उन्हें साथ लेकर थाने पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
The lover couple marry in police station in flawda of Meerut District and see photos
थाने में शादी। - फोटो : amar ujala

थाने में प्रेमिका ने हाई वोल्टेज ड्रामा करते हुए प्रेमी के साथ शादी करने की जिद पकड़ ली। लड़की ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह अपनी मर्जी से अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है, लेकिन परिजन शादी से इनकार कर रहे हैं। लड़की जिद के सामने दोनों पक्षों ने हार मानते हुए शादी के लिए रजामंदी दे दी।

विज्ञापन
The lover couple marry in police station in flawda of Meerut District and see photos
थाने में हुई शादी। - फोटो : amar ujala

थाना प्रभारी वरुण शर्मा ने बताया कि दोनों बालिग हैं। दोनों के परिवार की सहमति से पंडित को बुलवाकर थाने में स्थित मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed