फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP state president ate food at scheduled worker's place

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने खाया अनुसूचित कार्यकर्ता के यहां खाना

Sat, 16 Oct 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
BJP state president ate food at scheduled worker's place
ेहट के गांव माजरी में दलित कार्यकर्ता के घर पर भोजन करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिं - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में आदि शक्ति के दर्शन करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह लौटते समय माजरी गांव में अनुसूचित समाज के बूथ अध्यक्ष मंगेश के यहां भोजन के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ जमीन पर बैठकर भोजन किया।
विज्ञापन

बेहट विधान सभा क्षेत्र के मुजफ्फराबाद ब्लॉक की अनुसूचित बस्ती माजरी में बूथ नंबर 322 के अध्यक्ष मंगेश की मां सुरेशो व पत्नी नेहा ने प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उड़द की दाल, चावल, आलू की सब्जी व मिठाई में शक्कर का भोजन कराया। भोजन के पश्चात उन्होंने परिवार के सभी लोगों से बातचीत की। उन्होंने बस्ती के लोगों से भी केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ मिला या नहीं आदि की जानकारी की। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष ने गांव अनवरपुर बरौली में बूथ नंबर 241 के अध्यक्ष मोनेंद्र राणा के यहां नाश्ता किया। इस दौरान उनके साथ पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनिवाल, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, पूर्व विधायक महावीर सिंह राणा, चेतन सैनी, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष विपिन सिरोही, जिला मंत्री विजेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री पाल शर्मा व अरुण चोपड़ा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed