{"_id":"64b6e0f88b9d53672507c444","slug":"bjp-started-picketing-by-locking-the-power-house-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-6177-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भाजपाइयों ने बिजलीघर पर तालाबंदी कर किया धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भाजपाइयों ने बिजलीघर पर तालाबंदी कर किया धरना शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-अपनी ही पार्टी के जनप्रतिनिधियों पर लगाया उपेक्षा का आरोप, अंधाधुंध बिजली कटौती से खफा हैं कार्यकर्ता
तीतरो। कई माह से तीतरो क्षेत्र की चरमराई विद्युत व्यवस्था से हलकान नगरवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजलीघर पर तालाबंदी करते हुए अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं भाजपाइयों ने जनप्रतिनिधियों पर भी उपेक्षा का आरोप लगाते हुए चुनाव में परिणाम भुगतने की बात कही है।
मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य चौ़ कुलबीर सिंह के नेतृत्व में नगर वासी और भाजपाई नारेबाजी करते हुए बिजलीघर पहुंचे। जहां उन्हाेंने बिजलीघर पर तालाबन्दी करते हुए कहा कि नगर की बदहाल विद्युत व्यवस्था के चलते पिछले कई माह से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चौबीस में से चार घंटे भी आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं गर्मी में ओवरलोड होने के चलते 630 केवी का ट्रांसफार्मर कई बार फुंक चुका है। इसके अलावा नगर की विद्युत सप्लाई में ही दो गांवों के खेतों की ट्यूबवेल के कनेक्शनों को भी जोड़ दिया गया है।
धरनारत भाजपाइयों का कहना था कि विद्युत आपूर्ति की दयनीय स्थिति को लेकर व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल 15 दिन पूर्व क्षेत्रीय विधायक व कैराना सांसद से मिला था। इसके बाद तीन-चार दिन तो आपूर्ति में सुधार हुआ, लेकिन फिर पुराने ढर्रे पर आ गई। उन्होंने अपनी ही सरकार के जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए समस्याओं के प्रति उदासीन होने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने सुधार न होने तक उग्र आन्दोलन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष तैमूर खां, चौ़ देवराज सिंह, चौ़ धर्मवीर सिंह, मुकेश शर्मा, सुहैल खां, विपुल, राजीव कुमार, सभासद प्रतिनिधि रवि चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, उपखण्ड अधिकारी सतीत रावत ने बताया कि उन्होंने धरने की सूचना के बाद विद्युत लाइनों का निरीक्षण किया है। शीघ्र ही समस्या का निदान कर दिया जाएगा।