फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP's Rajiv Gumber at the forefront of spending

खर्च करने में सबसे आगे भाजपा के राजीव गुंबर

Sun, 06 Feb 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
BJP's Rajiv Gumber at the forefront of spending
सहारनपुर। लेखा प्रेक्षकों ने विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने चुनावी खर्च का ब्योरा लेना शुरू कर दिया है। प्रत्याशियों ने चार फरवरी तक का हिसाब लेखा प्रेक्षकों को दिया है। विधानसभा चुनाव में अब तक भाजपा के प्रत्याशियों ने दूसरे दलों की अपेक्षा अधिक खर्च किया है। जनपद में नगर विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी राजीव गुंबर ने सबसे अधिक 719566 रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन

बेहट विधानसभा सीट पर भाजपा के नरेश सैनी ने अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले अधिक खर्च किया है। उन्होंने 1,07,312 रुपये, सपा के उमर अली खान ने 87,877 रुपये, कांग्रेस की पूनम कांबोज ने 23,528 रुपये का खर्चा दर्शाया है, जबकि रईस मलिक ने अपना खर्च अभी तक जमा नहीं किया है।
विज्ञापन

सहारनपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के जगपाल सिंह ने सबसे अधिक 3,75,335 रुपये खर्च किए हैं। बसपा के अजब सिंह ने अभी तक 80,180 रुपये, एआईएमआईएम के मरगूब ने 2,70,529 रुपये, सपा के आशु मलिक ने 2,67,260 रुपये, कांग्रेस के संदीप कुमार ने 98,760 रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट पर भाजपा के देवेंद्र निम ने 6,50,797 रुपये, बसपा के रविन्द्र कुमार ने 1,43,890 रुपये, कांग्रेस के 1,65,555 रुपये, रालोद के विवेक कांत ने 1,36,020 रुपये अभी तक चुनाव में खर्च किए हैं।
सहारनपुर नगर विधानसभा सीट पर भाजपा के राजीव गुंबर ने 7,19,566 रुपये, सपा के संजय गर्ग ने 1,07,155 रुपये, बसपा के मनीष ने 5,90,100 रुपये, कांग्रेस की सुखविन्दर कौर ने 99,805 रुपये चुनाव में खर्च किए हैं।
गंगोह विधानसभा सीट पर बसपा के प्रत्याशी नोमान मसूद खर्च करने के मामले में सबसे आगे हैं। उन्होंने चार फरवरी तक 3,43,134 रुपये खर्च किए हैं। भाजपा के किरत सिंह ने 1,98,620 रुपये, सपा के चौधरी इंद्रसेन ने 1,36,328 रुपये और कांग्रेस के अशोक सैनी ने 80,800 रुपये अभी तक खर्च किए हैं।
नकुड़ विधान सभा सीट पर भाजपा के मुकेश चौधरी ने अब तक 3,01,125 रुपये, सपा के धर्म सिंह सैनी ने 2,67,299 रुपये, बसपा के साहिल खान ने 2,43,076 रुपये और कांग्रेस के रणधीर सिंह को 63,306 रुपये चुनाव में खर्चा दिखाया है।

देवबंद विधानसभा सीट पर बसपा के चौधरी राजेंद्र सिंह ने चुनाव में अब तक 47,600 रुपये, सपा के कार्तिकेय राणा ने 1,83,815 रुपये, आसपा के योगेंद्र प्रताप सिंह ने 16258 रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed