फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP pretended to be farmer friendly: Jayant

भाजपा ने किया किसान हितैषी होने का ढोंग: जयंत

Fri, 11 Feb 2022 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
BJP pretended to be farmer friendly: Jayant
भाजपा ने किया किसान हितैषी होने का ढोंग: जयंत
विज्ञापन

नकुड़/गंगोह (सहारनपुर)। रालोद प्रमुख़ चौधरी जयंत ने कहा कि भाजपा ने हमेशा किसान हितैषी होने का ढोंग किया है। प्रदेश में अबकी बार परिवर्तन की लहर है। गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है।
नकुड़ विधानसभा के गांव बाधी में गठबंधन प्रत्याशी डॉ. धर्म सिंह सैनी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए जयंत ने कहा कि किसानों के लिए उनके दरवाजे चौधरी चरणसिंह के समय से खुले हैं। उन्होंने कहा कि वह कंबल खरीद कर बाबा को गोरखपुर भेजेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर सीमा विवाद से जुड़े मुद्दों का स्थायी हल कराया जाएगा। सपा प्रत्याशी डॉ. धर्म सिंह सैनी, रालोद के प्रदेश महासचिव चौधरी धीरसिंह, रालोद जिलाध्यक्ष राव केसर, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, सतीश चौधरी, चौधरी बलबीर सिंह मंढाण, मुकेश चौधरी, रविंद्र कांसेपुर, नकुड़ पालिका चेयरमैन शाहनवाज ख़ान, परीक्षित चौधरी, सलमान कस्सार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरकार बनी तो चंदेना कोली बनाएंगे मिनी स्टेडियम : जयंत
देवबंद। रालोद मुखिया चौधरी जयंत ने कहा कि सपा-रालोद गठबंधन ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में जो वायदे किए हैं, उन्हें सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा। चंदेना कोली गांव के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गांव व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार बनने पर यहां मिनी स्टेडियम बनवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को रामपुर मनिहारान विधानसभा के गांव चंदेना कोली में जनसभा में चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि पहले चौधरी चरण सिंह और उसके बाद चौधरी अजीत सिंह ने सड़क से लेकर संसद तक किसानों की लड़ाई लड़ी। अब हम इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं। जनसभा में पूर्व विधायक इमरान मसूद, चौधरी बख्तावर सिंह व रालोद प्रत्याशी विवेककांत ने भी विचार रखे। इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज चौधरी, विनोद तेजियान, शमीम मलिक, पूर्व प्रधान कालूराम, मास्टर रणबीर सिंह और चौधरी अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
मैं क्या गुंडा था, जो बाबा ने मुझ पर लाठी चलवाई: जयंत
गंगोह। चौधरी जयंत ने कहा कि भाजपा हिंदु-मुसलमान, जिन्ना-पाकिस्तान, अस्सी-बीस की बात कहते हैं, लेकिन, यह कुछ नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि बाबा कहते हैं हमने गुंडे भगा दिए, मैं क्या गुंडा था जो मुझ पर लाठी चलवाई।

गांव गढ़ी बीरबल में शुक्रवार को गठबंधन प्रत्याशी चौधरी इंद्रसेन के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि सरकार आने पर किसान को उसकी फसल का वाजिब दाम दिलाने के लिए नया फार्मूला लाएंगे और हर जरूरतमंद को काम देंगे। सपा के प्रदेश सचिव चौधरी रुद्रसेन ने आभार जताया। संचालन सपा के वरिष्ठ नेता चौधरी मजाहिर राना ने किया। सपा नेता असदुल्ला अजमेरी, मनोज चौधरी, चौधरी नक्षत्र पाल सिंह, चौधरी हाशिम, अरविंद चौधरी, इरफान अलीम आदि मौजूद रहे।

बाधी में जनसभा को संबोधित करते जयंत चौधरी

बाधी में जनसभा को संबोधित करते जयंत चौधरी- फोटो : SAHARANPUR

रामपुर मनिहारान के चंदेना कोली गांव में जनसभा में मंचासीन रालोद मुखिया जयंत चौधरी व अन्य नेतागण

रामपुर मनिहारान के चंदेना कोली गांव में जनसभा में मंचासीन रालोद मुखिया जयंत चौधरी व अन्य नेतागण- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed