फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP people performed Jalabhishek in temples

भाजपाइयों ने मंदिरों में किया जलाभिषेक

Mon, 13 Dec 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
BJP people performed Jalabhishek in temples
गोविन्द नगर काली मन्दिर में काशी शिव जलाभिषेक का लाइव देखते पूर्व विधायक व भाजपा कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाजपा द्वारा बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर के सुंदरीकरण के लोकार्पण के उपलक्ष्य में भव्य काशी दिव्य काशी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत मंदिरों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक किया। इसके साथ ही स्क्रीन कर प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
विज्ञापन

देवबंद के मोहल्ला सराय मालियान स्थित श्री शिव मंदिर में जिलाध्यक्ष डाक्टर महेंद्र सैनी ने जलाभिषेक किया। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के भाषण को सुना। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। पूरी दुनिया में काशी का नाम चमका है। इस दौरान कुलदीप, सोनू, प्रमोद, संदीप, राजू, अनुज, विपिन मौजूद रहे। शहर में गोविंद नगर स्थित मां काली मंदिर में पूर्व विधायक राजीव गुंबर द्वारा जलाभिषेक किया गया। इस दौरान जसबीर मोघा, पुनीत चौहान, आदित्य धारिया, सनी दीक्षित, अजय खटाना, अशोक छाबड़ा, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रंजू नरूला, निकिता मनुजा, पूजा शर्मा, राजीव शर्मा, गुलशन, संदीप शर्मा ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। वहीं, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष आरती शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को सुना। इस दौरान सिमरन गुंबर, दीप शिखा सहित महिला कार्यकर्ता मौजूद रही। श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में ही नीरज माहेश्वरी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक किया।

गोविन्द नगर काली मन्दिर में काशी शिव जलाभिषेक का लाइव देखते पूर्व विधायक व भाजपा कार्यकर्ता

गोविन्द नगर काली मन्दिर में काशी शिव जलाभिषेक का लाइव देखते पूर्व विधायक व भाजपा कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

गोविन्द नगर काली मन्दिर में शिव जलाभिषेक करते पूर्व विधायक व भाजपा कार्यकर्ता

गोविन्द नगर काली मन्दिर में शिव जलाभिषेक करते पूर्व विधायक व भाजपा कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed