फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP members protest at cane building

भाजपाइयों ने गन्ना भवन पर किया प्रदर्शन

Mon, 11 Apr 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 11 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
BJP members protest at cane building
गन्ना मूल्य भुगतान को लेकर गन्ना भवन पर प्रदर्शन करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से नाराज भाजपाइयों ने सोमवार को गन्ना भवन पर प्रदर्शन कर ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों को जल्द ही गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हुआ तो गन्ना भवन पर तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को गन्ना भवन पर वरिष्ठ भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश गन्ना संघ के पूर्व चेयरमैन राजपाल सिंह के नेतृत्व में भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों का पेराई सत्र समाप्त हो चुका है, इसके बावजूद किसान अभी भी गन्ना मूल्य पाने के लिए तरस रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का गन्ना मूल्य भुगतान कराने का प्रयास हवा हवाई साबित हो रहा है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पूरे गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया गया तो गन्ना भवन पर तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जोगेंद्र, अनुज त्यागी, बिजेंद्र जंधेडी, राजकुमार, शीशपाल, अजीत राणा, अमित त्यागी, महेंद्र सचदेवा, राजकुमारजेहरा, पहल सिंह, सुखवीर, नाथीराम राठी, सतपाल मुखिया, वीरेंद्र कांबोज, बच्चन कांबोज, अमर सिंह गुर्जर, सुमित पंवार, प्रवीन, बाबूराम गुर्जर, अंकुर, रकम सिंह, पैन सिंह, जनकपाल सिंह, चंद्रपाल, शिवकुमार राणा, बोबी राणा, विनोद पंवार, सेठपाल, श्याम पंवार, रवि चौधरी, मनीष त्यागी, अमित त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed