फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP leader targets Imran Masood, says, who threatened to kill, now calling themselves descendants of Lord Ram

UP: भाजपा नेता का इमरान मसूद पर निशाना, बोले- बोटी-बोटी की धमकी देने वाले अब खुद को बता रहे श्रीराम का वंशज

Tue, 16 Jan 2024 12:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Jan 2024 12:03 AM IST
सार

कांग्रेस के नेता इमरान मसूद के बयान पर इन दिनों सियासत गर्म है। भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखनपाल ने इमरान पर निशाना साधते हुए कहा कि बोटी.बोटी की धमकी देने वाले अब  खुद को श्रीराम का वंशज बता रहे हैं। पढ़ें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
BJP leader targets Imran Masood, says, who threatened to kill, now calling themselves descendants of Lord Ram
पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा व इमरान मसूद - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सहारनपुर में पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता इमरान मसूद की तरफ से दिया गया राम के वंशज वाला बयान लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। सोमवार को एक चैनल से बातचीत के दौरान भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखनपाल ने ऐसा बयान दे दिया, जिससे एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा हो गई।

विज्ञापन


पूर्व सांसद ने कहा कि जो बोटी-बोटी करने की धमकी देते थे वह अपने आप को श्रीराम का वंशज बता रहे हैं। जिस प्रकार का रामराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में है यह सब उसी का परिणाम है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: मेरठ में सराफा बाजार से 1.05 करोड़ की लूट, दो किलो सोना लेकर दो कारीगर चंपत, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि रामभक्त सभी को होना चाहिए। प्रभु श्रीराम में कुछ लोगों की नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व की आस्था है। कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की राजनीति की है। जो भी कार्य किए वह तुष्टीकरण के रहें। उनकी सोच को परिवर्तित करना संभव नहीं है।

कहा कि कांग्रेस का एजेंडा समाज में विभाजन करना है। अब ऐसा नहीं है। सभी वर्गों की आस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में है। बता दें, कि कुछ दिन पहले पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि हम सब राम के वंशज है। इस बयान के बाद से ही हलचल मच गई थी। हालांकि बाद में पूर्व विधायक ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया था कि राम आस्था का विषय है, चर्चा का नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed