फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP is in the news again, district president speaks in support of expelled leader

Saharanpur News: फिर सुर्खियों में भाजपा, निष्कासित नेता की हिमायत में बोले जिलाध्यक्ष

Wed, 10 Sep 2025 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
BJP is in the news again, district president speaks in support of expelled leader
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर महिला मोर्चा की जिला मंत्री के पद से निष्कासित की गईं कोमल गुर्जर प्रकरण को लेकर भाजपा एक बार फिर सुर्खियों में है। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी और अन्य व्यक्ति का ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें व्यक्ति खुद को भारतीय गुर्जर परिषद का जिलाध्यक्ष बता रहा है। इस ऑडियो में भाजपा जिलाध्यक्ष पार्टी से निष्कासित की गई कोमल गुर्जर के हिमायत में बोलते सुनाई दे रहे हैं।
दरअसल, चार दिन पहले कोमल गुर्जर ने अपने फेसबुक पेज पर गंगोह क्षेत्र के एक भाजपा नेता की महिला के साथ फोटो अपलोड की थी। इसके साथ ही मांग करते हुए कहा था कि महिलाओं का उत्पीड़न करने वाले इस भाजपा नेता को पार्टी से निष्कासित किया जाए। इन सबके बीच कोमल गुर्जर ने हाल ही में एक ऑडियो फेसबुक पेज पर अपलोड की है। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी को जो व्यक्ति फोन कर रहा है वह खुद को भारतीय गुर्जर परिषद का जिलाध्यक्ष बता रहा है। बातचीत के दौरान उस व्यक्ति ने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न करने वाले ऐसे नेताओं को पार्टी से निष्कासित क्यों नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

इस पर भाजपा जिलाध्यक्ष कहते हैं कि पार्टी का कुछ नियम है। आप मंडल अध्यक्ष के माध्यम से रिपोर्ट भिजवा दीजिए, कार्रवाई की जाएगी। तभी फोन करने वाले ने कोमल गुर्जर के निष्कासन पर सवाल उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर जिलाध्यक्ष कहते हैं कि कोमल गुर्जर के साथ मेरी सहानुभूति है, लेकिन उन्हें मैंने निष्कासित नहीं किया। महानगर अध्यक्ष ने उन्हें निष्कासित किया है। अगर मेरे हाथ में होता तो मैं कभी भी निष्कासित नहीं करता। वहीं, जिस तरीके से जिलाध्यक्ष की यह ऑडियो राजनीतिक गलियारे में पूरी चर्चा में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed