फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP is giving protection to the culprits of Ankita Bhandari murder case: Former Chief Minister ~ BJP, Harish, Rawat, Rahi, Country, Congress, Welcome, East

अंकिता हत्याकांड के दोषियों को संरक्षण दे रही भाजपा : हरीश रावत

Wed, 07 Jan 2026 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 07 Jan 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
BJP is giving protection to the culprits of Ankita Bhandari murder case: Former Chief Minister ~ BJP, Harish, Rawat, Rahi, Country, Congress, Welcome, East
छुटमलपुर में उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत का स्वागत करते कांग्रेसी। श्रोत कार्यकर्ता
छुटमलपुर(सहारनपुर)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अंकिता भंडारी की हत्या के जिम्मेदारों के खिलाफ पहले हत्या का केस दर्ज हो और उसके बाद सीबीआई जांच कराई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा दोषियों को संरक्षण दे रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य हरीश रावत देहरादून से रुड़की जाते हुए पार्टी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुज़तबा एडवोकेट के निवास पर अपने स्वागत के बाद बोल रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी भाजपा मामले को दबा रही है। वह मामले में लीपापोती करके दोषियों को बचाने की साजिश रच रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश और देश भर में अपना आंदोलन तब तक जारी रखेगी, जब तक दोषियों के खिलाफ केस दर्ज नहीं हो जाता। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ का नारा खोखला है। भाजपा के राज में बेटियों के साथ खुल्लम खुल्ला दरिंदगी की जा रही है। देश की जनता भाजपा नेताओं को माफ नहीं करेगी।
विज्ञापन

मुज़तबा एडवोकेट ने कहा कि पूरे देश में भाजपा शासित राज्यों में महिला उत्पीड़न बढ़ा है। देश की जनता इसका हिसाब आने वाले चुनाव में देगी। इससे पहले यहां पहुंचने पर अब्दुल हसीब मलिक, मनोज चौधरी, रामबीर सिंह, प्रधान फरमान मलिक, कारी आबिद, नौशाद अली, नासिर सैफ़ी, फ़ैसल मिर्ज़ा, क़ुद्दूस मलिक व हाजी छोटा आदि ने पूर्व मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed