फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP is carrying out development work keeping every section in mind: State President

भाजपा हर वर्ग को ध्यान में रखकर करा रही विकास कार्य : प्रदेशाध्यक्ष

Tue, 17 Oct 2023 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 17 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
BJP is carrying out development work keeping every section in mind: State President
सहारनपुर में दिल्ली मार्ग स्थित सभागार में वोटर महाचेतना अभियान कार्यशाला को संबोधित करते भाजपा
सहारनपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि हमने सबसे बेहतर काम किया है। अभी और बेहतर करना हैं। इसके लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। हर वर्ग को ध्यान में रखकर विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष दिल्ली रोड स्थित सभागार में वोटर महाचेतना अभियान कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पिछले साढ़े नौ वर्ष व प्रदेश सरकार के छह वर्ष में देश और प्रदेश की दशा दिशा में हर तरह से परिवर्तन आया है। हर तरफ विकास हुआ है। उत्तर प्रदेश की जनता ने अपना भरपूर आशीर्वाद भाजपा को दिया है। भाजपा जिस विचारधारा और मुद्दों को लेकर चली थी उनसे पीछे नहीं हटी।
विज्ञापन

सत्ता में आने पर उन सभी पर काम किया। चाहे कश्मीर से धारा 370 हटाना हो या फिर अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण। कहा कि कुछ दिन बाद चुनाव आयोग द्वारा नवमतदाता अभियान शुरू किया जा रहा है। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर जिनके वोट न बने हो उनके वोट बनवाने में सहयोग करें। इस मौके पर औद्याेगिक विकास एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी, कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. चन्द्रमोहन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, विधायक राजीव गुम्बर, विधायक मुकेश चौधरी, विधायक देवेंद्र निम, विधायक किरत चौधरी, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा, महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह, डीके शर्मा और पूर्व विधायक नरेश सैनी आदि मौजूद रहे। उधर, वोटर महाचेतना अभियान कार्यशाला के बाद प्रदेशाध्यक्ष पूर्व विधायक महावीर राणा के निधन पर शोक जताने के लिए उनके आवास पर भी पहुंचे। इसके बाद हापुड़ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां शाकंभरी सिद्धपीठ पर कराया पोती का मुंडन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सोमवार सुबह अपने परिवार के साथ मां शाकंभरी सिद्धपीठ पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने उनकी पोती का मुंडन कराया। दरअसल, मां शाकंभरी सिद्धपीठ की काफी दूर-दूर तक मान्यता है। प्रदेशाध्यक्ष अक्सर यहां पर मां शाकंभरी के दर्शन करने के लिए आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed