फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP honored gurus and saints

भाजपा ने गुरुओं व संतों को किया सम्मानित

Sat, 24 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
BJP honored gurus and saints
सहारनपुर। भाजपा पदाधिकारियों ने गुरू पूर्णिमा के अवसर पर गुरुओं, महंतों और संतों का सम्मान कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने जैन बाग मंदिर में मुनि आलोक का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व सांसद राघवलखन पाल शर्मा ने परवाना विहार स्थित श्री सालासर धाम में पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय का सम्मान किया। इसी तरह महापौर संजीव वालिया ने गुरुद्वारा नुमाइश कैंप, श्री गीता मंदिर, श्री साई धाम, श्री बागेश्वर मंदिर जाकर वहां के आचार्यों को सम्मानित किया। पूर्व विधायक राजीव गुंबर श्री भूतेश्वर मंदिर व पूर्व विधायक रविंद्र मोल्हू ने संत शिरोमणिश्री रविदास मंदिर में जाकर सम्मान किया। बलियाखेड़ी की ब्लॉक प्रमुख सोनिया ने श्री शिव मंदिर में संतजनों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इसी तरह पदाधिकारियों ने महानगर में लगभग 60 धार्मिक स्थलों पर जाकर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्य में कार्यक्रम संयोजक व महामंत्री किशोर शर्मा, दिनेश सेठी, अमित गगनेजा, हेमंत अरोड़ा, केएल अरोड़ा, गौरव गर्ग, विपिन सलूजा, विजय माहेश्वरी, मुकेश चौधरी, प्रेमपाल कटारिया, नूतन शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, अशोक राजपूत, तेज क्वात्रा मौजूद रहे।
21 सुगंधित द्रव्यों से किया श्री साईं बाबा का अभिषेक
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री साईं सिद्धपीठ मंदिर गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री साईं बाबा की मूर्ति का महाभिषेक 21 सुगंधित द्रव्यों से कर हवन किया गया। इस मौके पर बाबा को नवीन वस्त्र और अलंकरण धारण कराए। तत्पश्चात 56 भोग अर्पित कर आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संजीव वालिया शामिल हुए। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष डाक्टर पीडी गर्ग, राधा गर्ग, स्वाति गर्ग, विनीत कर्णवाल, आशू जैन, मुकेश सेठी, राकेश सिंह, अमित चौरसिया, सुनील गोयल, डाक्टर आरके शर्मा, जेपी बंसल, आरती सेठ, अजय जैन, अमन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रद्धा भाव से किया पूजन
सहारनपुर। बाबा लाल दास रोड स्थित लालद्वारा मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में गुरु पूजन पंडित सुनील कौशल एवं धनंजय ने विधि-विधान से संपन्न कराया। इस मौके कमेटी के महामंत्री राजेश कपूर ने कहा कि गुरू ही मनुष्य का उद्धार करते हैं। भगवान श्री राम और श्री कृष्ण ने जब अवतार लिया था तो उन्होंने भी गुरू बनाए थे। इस दौरान अशोक अरोड़ा, प्रमोद भाटिया, इंद्रमोहन जोशी, पंडित मोहित कौशल, राजेश कपूर, विनोद शर्मा, परवीन वोहरा, पूजा कपूर, मोनिका कालरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसवंत सैनी ने लिया गुरू का आशीर्वाद
सहारनपुर। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष व भाजपा नेेता जसवंत सैनी ने विनोद विहार स्थित अपने गुरु प्रेमचंद रोहिला के आवास पर पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। जसवंत सैनी ने कहा कि सेवानिवृत्त अध्यापक प्रेमचंद रोहिला ने उन्हें प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कराई थी। गुरु के बताए रास्तों पर चलकर ही उन्होंने समाजसेवा की है।

विनोद विहार स्थित आवास पर अपने गुरु का आशीर्वाद लेते पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी

विनोद विहार स्थित आवास पर अपने गुरु का आशीर्वाद लेते पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed