{"_id":"64345665422b50af880c7d94","slug":"bjp-governments-are-fulfilling-the-dreams-of-babasaheb-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-695-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बाबा साहब के सपनों को पूरा कर रही भाजपा सरकारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बाबा साहब के सपनों को पूरा कर रही भाजपा सरकारें
Tue, 11 Apr 2023 12:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एमएलसी लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि मोदी और योगी सरकार कर बाबा साहब डाक्टर भीमराव आंबेडकर के सपनों को पूरा कर रही है।
सोमवार को प्रबुद्ध सम्मेलन में एमएलसी लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि विपक्षी दलों की सरकारों ने दलितों को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर ठगने का काम किया है, जबकि भाजपा सरकारें भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर से प्रेरणा लेकर उनके सपनों का भारत बनाने में जुटी है। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 80 करोड़ लोगों को प्रति माह निशुल्क राशन वितरण का कार्य किया जा रहा है तो दूसरी और अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं, जिससे सभी के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। आगामी निकाय चुनाव में सर्वसमाज का समर्थन भाजपा को मिलेगा और सभी सीटों पर प्रत्याशी विजय पताका लहराएंगे। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक विश्वदयाल छोटन, विधायक देवेंद्र निम, राजीव गुंबर, राकेश जैन, शीतल बिश्नोई, विपिन, ललित कटारिया, डाक्टर सुभाष सहगल, सूरज दास, हंसराज गौतम, योगेश कुमार, सोनिया, सूरज, सतेंद्र मौजूद रहे।