फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP got votes from Muslim areas too

मुस्लिम इलाकों से भी भाजपा को मिले वोट

Fri, 11 Mar 2022 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
BJP got votes from Muslim areas too
सहारनपुर। नगर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजीव गुंबर को मुस्लिम इलाकों से भी वोट मिले हैं। कई मुस्लिम बहुल बूथों से भाजपा के पक्ष में मतदान हुआ है। इसका काफी फायदा नगर विधानसभा सीट पर भाजपा को हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, ट्रिपल तलाक पर कानून बनाने और सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा ने मुस्लिम समाज की महिलाओं को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं, कोरोना काल में निशुल्क राशन वितरण किए जाने का फायदा भी मुस्लिम इलाकों से भाजपा को हुआ है। महानगर में बूथ संख्या छह से नौ आजाद कॉलोनी, बूथ 11 से 13 गोटेशाह, बूथ 14 से 17 साबरी का बाग, 18 से 37 कमेला कॉलोनी, 38 से 40 मंडी समिति रोड पर बने बूथों पर भाजपा को वोट हासिल हुए हैं। इसी तरह सिराज कॉलोनी, कलसिया रोड, मोहल्ला शाह बेलोल, कंबोह का पुल, अंबाला रोड, मोहल्ला चौक गालिब, चिलकाना रोड के मुस्लिम बहुल इलाकों के 80 से अधिक बूथों पर भाजपा प्रत्याशी को वोट मिले हैं, इस तरह नगर विधानसभा सीट पर मुस्लिम इलाकों से 2684 वोट राजीव गुंबर को मिले हैं, जो भाजपा प्रत्याशी की जीत में अहम आधार भी बने हैं।
विज्ञापन

पहली बार लगा था बस्ता
पुल कंबोहान पर पहली बार भाजपा का बस्ता लगा था। इसी तरह आजाद कॉलोनी, नदीम कॉलोनी, चिलकाना रोड पर मुस्लिम इलाकों में भी भाजपा के बस्ते लगे हैं। तभी से अनुमान लगाया जा रहा था कि भाजपा को इस बार मुस्लिम समाज का भी वोट मिल सकता है, लेकिन नतीजे आने के बाद तस्वीर साफ हो गई। इसको लेकर भाजपा बुनकर एवं कामगार प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश संयोजक एम. आजाद अंसारी ने मुस्लिम मतदाताओं को साधने के लिए अलग से रणनीति बनाकर काम किया। इसी तरह हाल में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पद छोड़कर भाजपा शामिल हुए शशी वालिया भी मुस्लिम इलाकों में कई जगहों पर भाजपा को वोट दिलाने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले भर में मिले हैं वोट
भाजपा क्षेत्रीय मीडिया सह संयोजक गौरव गर्ग का कहना है कि शहर के अलावा जिले भर में मुस्लिम इलाकों में सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा को वोट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed