फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP fought elections with the preparation of Lok Sabha elections

Saharanpur News: लोकसभा चुनाव की तैयारी के साथ लड़ी भाजपा चुनाव

Thu, 04 May 2023 10:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 04 May 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
BJP fought elections with the preparation of Lok Sabha elections
सहारनपुर। सत्ताधारी भाजपा नगर निकाय चुनाव लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ रिहर्सल के रूप लड़ी है। भाजपा हिंदू बहुल क्षेत्रों में मतदान कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दिन भर कार्यकर्ता, पदाधिकारी और महिला मोर्चा की पदाधिकारी व प्रत्याशियों के परिवारों के लोग एवं महिलाएं भी घर-घर पूरे दिन लोगों से संपर्क करते रहे। मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक ले जाकर वोट डलवाया।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की तारीखों का एलान होते ही भाजपा पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई थी। इसके बाद लगातार बैठकों का दौर चला और शीर्ष पदाधिकारियों ने नगर निकायों में डेरा डाल लिया। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को संदेश भी दिया कि नगर निकाय चुनाव अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों के रूप में लेकर लड़े। इसी उद्देश्य से भाजपा ने चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी। सामान्य कार्यकर्ता से लेकर बड़े से बड़े पदाधिकारियों एवं सभी प्रकोष्ठों के नेताओं को भी लगाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सहारनपुर में आकर रैली की और मतदाताओं को साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने रैली के जरिए लोकसभा चुनाव की जमीन भी तैयार की थी और अगले वर्ष होने वाले चुनाव संदेश भी दिया था। भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन का कहना है कि नगर निकाय में सभी प्रत्याशी जीतेंगे। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियां भी इस चुनाव के साथ शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed