फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP desperate to win the Lok Sabha elections, the edge of caste equation

मिशन 2024: चुनावी मोड में भाजपा, इस सीट को गंवाना नहीं चाहती पार्टी, अभी से जुटे ये बड़े नेता

Sat, 24 Jun 2023 05:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 24 Jun 2023 05:58 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में है। पार्टी इस हारी हुई सीट को गंवाना नहीं चाहती है। अभी से ये बड़े-बड़े नेता तैयारी में जुट गए हैं।

विज्ञापन
BJP desperate to win the Lok Sabha elections, the edge of caste equation
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह चुनावी मोड में है। इसलिए राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह सहारनपुर आकर जनसभा कर चुके हैं, जबकि केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी शनिवार को सहारनपुर आएं। इसके अलावा आगामी दिनों में कई शीर्ष नेता सहारनपुर में डरा डालेंगे।

विज्ञापन


क्योंकि, पिछली बार ए श्रेणी में शामिल सहारनपुर लोकसभा सीट भाजपा हार गई थी। इस बार भाजपा किसी भी तरह की चूक नहीं करना चाहती है। मां शाकंभरी देवी की धरती सहारनपुर से ही भाजपा पश्चिम में चुनावी शंखनाद करती है। इन दिनों केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा महासंपर्क अभियान चल रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री सहारनपुर लोकसभा के प्रभारी भी हैं, जिन्होंने शनिवार को यहां की चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: ऐतिहासिक स्थानों के बदले जाएंगे नाम, निगम की बैठक में प्रस्ताव पास, जानिए- बेगमपुल-ईव्ज चौराहे के नए नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महासंपर्क अभियान के तहत लोगों से भी मुलाकात की। इनके अलावा भाजपा के अन्य कई शीर्ष नेता भी सहारनपुर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बिजनौर में हादसा: सिपाही की मौत से मचा कोहराम, बेटी के सिर से उठा पिता का साया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

वहीं, जल्द जिला और महानगर कार्यकारिणी का भी गठन होना है। इसके तहत जातीय समीकरण के आधार पर हर वर्ग के कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में शामिल किया जाएगा। इसी तर्ज पर मंडल, वार्ड और बूथ कमेटियां भी बनेंगी। पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे के साथ ही चुनाव की तैयारियों जुटी है। इसी उद्देश्य से हर वर्ग का ध्यान रखा जा रहा है। इस बार पार्टी लोकसभा चुनाव में सहारनपुर सीट जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed