बेहट (सहारनपुर)। सोमवार को भाजपा बेहट मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, इसमें नागरिकता संशोधन कानून को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने संबंधी दिशा निर्देश दिए।
मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी के कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कहा विपक्षी पार्टियों द्वारा नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों के बीच भ्रांतियां फैलाई जा रही है। यह कानून किसी भी धर्म एवं समुदाय के लोगों को प्रभावित नहीं करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव दर गांव जाकर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को दूर करने के साथ ही सही जानकारी देने के लिए कहा। बेहट गन्ना विकास समिति के चेयरमैन सुधीर राणा ने कहा हमें लोगों को नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी देते हुए बताना है कि इस कानून का उद्देश्य किसी व्यक्ति की नागरिकता समाप्त करना नहीं बल्कि बाहर से आने वाले प्रवासियों को नागरिकता देना है। मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी ने कहा विपक्षी दल नागरिकता संशोधन कानून को लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि लोगों तक सही जानकारी पहुंचाए। इसमें अनिल सिंघल, युवा मोर्चा के बेहट मंडल अध्यक्ष बिजेंद्र सैनी, साढ़ौली कदीम मंडल अध्यक्ष विजय सैनी, विनय चौहान आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इसमें मांगेराम शर्मा, दीपक सिंघल, दीपक अग्रवाल, रामबीर, गौरव शर्मा, सुशील प्रधान, मुख्तार आलम, जमीर मलिक, मोहन सैनी, सतीश शर्मा, अनिल काम्बोज, भोपाल काम्बोज, सुशील सैनी आदि ूरहे।