फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP again expressed confidence in the sitting MLAs

भाजपा ने विधायकों पर फिर भरोसा जताया

Sun, 16 Jan 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
BJP again expressed confidence in the sitting MLAs
राजीव गुंबर सहारनपुर नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाजपा ने जनपद की सभी सातों विधानसभा सीट पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। हाईकमान ने अपने तीन निवर्तमान विधायकों बृजेश सिंह, कीरत सिंह और देवेंद्र निम पर फिर भरोसा जताते हुए टिकट दिया है। कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए बेहट विधायक नरेश सैनी को भी इसी सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। बसपा छोड़ कर भाजपा में आने वाले चार बार के विधायक रहे जगपाल सिंह को देहात सीट से ही चुनाव मैदान में उतारा गया है। सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए जाने से जहां टिकट मिलने वालों के समर्थकों में खुशी है, वहीं टिकट नहीं मिलने से अन्य दावेदारों में मायूसी है।
विज्ञापन

भाजपा ने विधायकों की चल रही दलबदलू नीति को देखते हुए जनपद में मौजूदा विधायकों को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके साथ ही अन्य दलों से भाजपा में आने वालों को भी टिकट दिए हैं। बेहट सीट से वर्तमान विधायक नरेश सैनी को प्रत्याशी बनाया है, जो तीन दिन पहले ही कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे। नकुड़ सीट से वर्तमान विधायक डॉ. धर्मपाल सैनी के अचानक भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल होने पर पार्टी ने इस सीट पर बलियाखेड़ी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुकेश चौधरी को टिकट दिया है। सहारनपुर नगर सीट पर इस बार भी राजीव गुंबर को प्रत्याशी बनाया गया है। 2014 के उपचुनाव में इस सीट से विधायक बने राजीव गुंबर गत 2017 के चुनाव में सपा के संजय गर्ग से हार गए थे। सहारनपुर देहात सीट पर जगपाल सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया है, वो बसपा से इस सीट पर चार बार विधायक रह चुके हैं। विगत दिनों वो बसपा छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए थे। देवबंद सीट से वर्तमान विधायक बृजेश सिंह को ही प्रत्याशी बनाया है। सुरक्षित सीट रामपुर मनिहारान से मौजूदा विधायक देवेंद्र निम को टिकट दिया है। गंगोह सीट से भी वर्तमान विधायक कीरत सिंह को प्रत्याशी बनाया है। 2017 के चुनाव में इस सीट से पहले भाजपा के प्रदीप चौधरी विधायक बने थे। उनके 2019 के लोकसभा चुनाव में सांसद बनने पर यहां उपचुनाव कराया गया, जिसमें भाजपा प्रत्याशी कीरत सिंह विधायक बने थे।

कुंवर ब्रिजेश सिंह

कुंवर ब्रिजेश सिंह- फोटो : SAHARANPUR

मुकेश चौधरी नकुड़ विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी

मुकेश चौधरी नकुड़ विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी- फोटो : SAHARANPUR

बेहट से भाजपा प्रत्याशी नरेश सैनी

बेहट से भाजपा प्रत्याशी नरेश सैनी- फोटो : SAHARANPUR

जगपाल सिंह सहारनपुर देहात सीट से भाजपा प्रत्याशी

जगपाल सिंह सहारनपुर देहात सीट से भाजपा प्रत्याशी- फोटो : SAHARANPUR

चौ कीरत सिंह गंगोह विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी

चौ कीरत सिंह गंगोह विधान सभा सीट से भाजपा प्रत्याशी- फोटो : SAHARANPUR

देवेंद्र निम रामपुर मनिहारान सीट से भाजपा प्रत्याशी

देवेंद्र निम रामपुर मनिहारान सीट से भाजपा प्रत्याशी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed