फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BJP a party that gives respect to every worker - Saini

भाजपा हर कार्यकर्ता को सम्मान देने वाली पार्टी : सैनी

Wed, 14 Jul 2021 10:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
BJP a party that gives respect to every worker - Saini
सरसावा। उप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी ने कहा भाजपा परिवार आधारित नहीं बल्कि कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पार्टी में कार्यकर्ताओं को भरपूर सम्मान दिया जाता है।
विज्ञापन

बुधवार शाम के समय उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम बार सरसावा पहुंचे जसवंत सैनी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर जसवंत सैनी ने कहा कि भाजपा प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान देने वाली पार्टी है। केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां सामान्य कार्यकर्ता भी प्रधानमंत्री जैसे सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा भाजपा ही है, जहां अनुशासन के साथ कार्यकर्ता दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए तत्पर रहते हैं। इसी का परिणाम है कि आज केंद्र की भाजपा नीत सरकार की उपलब्धियों के चलते आमजन सुरक्षित एवं सुखद अनुभूति ले रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा भाजपा सरकार देश के सभी निवासियों के लिए समान भाव से कार्य कर रही है, जबकि अधिकतर पार्टियां केवल जातिगत लाभ उठाकर सत्ता सुख हासिल करने के प्रयास में लगी रहती हैं। इस दौरान बिजेंद्र मोगा, रमेश सुखीजा, वीर सिंह चौधरी, संजय शर्मा, सुनील राणा, गौरव पुहाल, केजी गुंबर, रुचि यादव, डॉ. दिनेश कल्याण, मुकेश गुप्ता, विजय सैनी, विजय दावड़ा, मुनेश धीमान, शिवचरण, प्रमोद कश्यप, ऋषिपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed