{"_id":"616722ea9605fb2cb37e54d5","slug":"birghatini-chhadisi-sangi-tejpunj-lachhiman-ur-lagi-saharanpur-news-mrt560556294","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीरघातिनी छाड़िसि सांगी, तेजपुंज लछिमन उर लागी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीरघातिनी छाड़िसि सांगी, तेजपुंज लछिमन उर लागी
विज्ञापन
रामलीला भवन प्राचीन रामलीला में लीला का मंचन करते कलाकार
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महानगर में श्री राम लीलाओं में लक्ष्मण मूर्छा की लीला का मंचन किया गया। बीरघातिनी छाड़िसि सांगी, तेजपुंज लछिमन उर लागी, लक्ष्मण को शक्ति बाण लगने और श्रीराम का विलाप देखकर दर्शक भावुक हो गए। भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा रेलवे टीटू कॉलोनी में लक्ष्मण मूर्छा की लीला दिखाई गई। इस दौरान अध्यक्ष सतपाल कालड़ा, महामंत्री जसवीर मोगा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद फारुख, संयोजक दीपक मलिक, कमल मखीजा, प्रबंधक अनिरुद्ध गुरुंग, निर्देेशक बब्बर जंग गुरुंग, कोषाध्यक्ष चेतन कौशिक, प्रमोद धीमान, विवेक, शिवा गांधी उपस्थित रहे। नवयुग सेवा समिति केशवनगर नुमाइश कैंप में जगदीश भंडारी के निर्देशन में लक्ष्मण मूर्छा लीला का मंचन किया गया। इस दौरान मुख्य संरक्षक सुभाष गंगा, अध्यक्ष राजन कोचर, महामंत्री दीपक जुनेजा, सुरजीत सिंह, लखन कालड़ा, रतन बजाज, सुरेश बजाज, सन्नी तनेजा, आशु बजाज, रम्मी धवन, दीपक राजदेव मौजूद रहे। श्री रामलीला कमेटी कपिल विहार में भी लक्ष्मण मूर्छा की लीला संपन्न हुई। इस दौरान प्रधान विनोद कुमार, महामंत्री अक्षय कुमार, अनिमेष गुप्ता, महेंद्र कुमार शर्मा, आनंद कुमार उपस्थित रहे। रेलवे यूथ सोशल क्लब द्वारा रेलवे कॉलोनी में प्रोजेक्टर के जरिए पर्दे पर लक्ष्मण मूर्छा की लीला दिखाई की। इस दौरान प्रधान चंद्रजीत सिंह निक्कू, राजीव कुमार, मिंटा, सहज मौजूद रहे। गुरुद्वारा रोड स्थित श्री आशुतोष मंदिर क्लब द्वारा रावण-अंगद संवाद की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान प्रधान गौरव चौधरी, मुख्य संयोजक संजय भसीन, अरविंद गोर्साइं, जय कालड़ा, राकेश छाबड़ा, अनूप अहलूवालिया, वैभव भाटिया, संजय आनंद, राजन कक्कड़, दीपक खन्ना मौजूद रहे।
सुपर क्लब गोपालनगर नुमाइशकैंप में हनुमान जी द्वारा अशोक वाटिका उजाड़ने और लंका दहन की लीला दिखाई गई। इस दौरान प्रधान काका सूरी, अनिल रसवंत, बंटी ईशपुजानी, सुधीर गुंबर, गगन नागपाल, राजा, सचिन बजाज, सुमित मौजूद रहे। प्राचीन श्री रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला भवन में आयोजित रामलीला में लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। इससे पूर्व श्री राम-लक्ष्मण की हाथी सवारी निकाली गई, जिसमें सारथी बनने का सौभाग्य विकास गुप्ता को मिला। मुख्य अतिथि के रूप में हरि प्रकाश मित्तल व नवीन मित्तल शामिल हुए। इस दौरान प्रधान विनय जिंदल, मंत्री चौधरी माई दयाल मित्तल, कोषाध्यक्ष मनुज तायल, उत्सव संचालक मुकेश सिंघल, वरिष्ठ उप प्रधान आलोक अग्रवाल, राजा जैन, सिद्धार्थ बंसल, अनिल अग्रवाल, अमित गर्ग, नीरज गर्ग मौजूद रहे।
बच्चों को भारतीय संस्कृति से जोड़ना उद्देश्य: भसीन
सहारनपुर। गुरुद्वारा रोड स्थित श्री आशुतोष मंदिर क्लब के तत्वावधान में चल रही रामलीला में मुख्य संयोजक संजय भसीन ने बच्चों से रामायण, श्रीमद्भागवत व गीता से संबंधित प्रश्न पूछे। सही जवाब देने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संजय भसीन ने कहा कि क्लब उद्देश्य है कि बच्चे और युवा भारतीय संस्कृति को जाने। उन्हें श्रीरामायण, श्रीमद्भागवत, गीता और अनेक ग्रंथों के बारे में जानकारी रहे। इसीलिए रोजाना प्रश्न मंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।