फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike riding miscreants robbed the chain from the teacher

बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षिका से चेन लूटी

Mon, 09 May 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants robbed the chain from the teacher
सहारनपुर। शहर के पॉश एरिया मिशन कंपाउंड में बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर एक शिक्षिका चेन लूट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इसके साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

गंगोह निवासी रूबिना मलिक शिक्षिका है। रूबिना का कहना है कि सेंट मेरी स्कूल में उनकी बोर्ड की ड्यूटी लगी है। शाम पांच बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद वह घर लौट रही थी। जैसे ही वह स्कूल से बाहर निकली तो बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। पता लगते ही कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। ताकि बदमाशों की शिनाख्त कर गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed