फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike riding miscreants looted jewelry worth nine lakhs from Saraf

Saharanpur News: दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने सराफ से नौ लाख के जेवर लूटे

Thu, 20 Jul 2023 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants looted jewelry worth nine lakhs from Saraf
नकुड़(सहारनपुर)। बाइक सवार दो बदमाश भरे बाजार वृद्ध सराफ से सोने के आभूषण से भरा डिब्बा लूटकर फरार हो गए। पीड़ित सराफ ने लूटे गए डिब्बे में करीब डेढ़ सौ ग्राम सोने के आभूषण बताए हैं, जिसकी कीमत करीब नौ लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद पहुंचे सीओ व कोतवाल ने पीड़ित सराफ से घटना की बाबत जानकारी ली। क्षेत्र में हो रही लूट की घटनाओं से व्यापारियों में रोष व्याप्त है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
विज्ञापन

कस्बा नकुड़ के जनक बाजार में नरेंद्र कुमार की आभूषण की दुकान है। 80 साल के नरेंद्र कुमार ने बताया कि दोपहर करीब बारह बजे उनकी दुकान पर दो युवक आए और पायल व अन्य सामान देखने लगे। आभूषण देखने के बाद उक्त युवक अपनी मां के साथ आभूषण खरीदने की बात कहकर चले गए। उन्होंने बताया करीब साढ़े बारह बजे उक्त युवकों में से एक युवक दोबारा दुकान पर आया और सोने की अंगूठी दिखाने की बात कही। पीड़ित ने बताया कि उसने जैसे ही तिजोरी से अंगूठी का डिब्बा निकाला तो उक्त युवक उसे लूट कर भाग गया और कुछ ही दूरी पर खड़े अपने बाइक सवार साथी के पीछे बैठकर फरार हो गया। शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार आए, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ नीरज सिंह व कोतवाल राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ ने घटना की बाबत पीड़ित सराफ से जानकारी ली। पीड़ित दुकानदार ने लूटे गए डिब्बे में करीब डेढ़ सौ ग्राम सोने के आभूषण बताए हैं, जिनकी कीमत करीब नौ लाख रुपये है। दिनदहाड़े सराफ से लूट की घटना होने से व्यापारियों में रोष फैल गया। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल, नगर अध्यक्ष सतीश सिंघल, महामंत्री पंकज जैन आदि व्यापारी मौके पर पहुंचे और आए दिन हो रही लूट व चोरी की घटनाओं पर रोष व्यक्त करते हुए पुलिस से शीघ्र खुलासे की मांग की। पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है। सीओ नीरज सिंह ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
डेढ़ साल पहले भी इसी तरह हुई थी लूटबदमाश डेढ़ साल में दूसरी बार सराफ नरेंद्र कुमार को निशाना बनाया है। डेढ़ साल पहले हुई लूट की वारदात का पुलिस खुलासा भी कर चुकी है, लेकिन सराफ नरेंद्र कुमार का कहना है कि उन्हें खुलासा होने की बाबत आज पहली बार पुलिस ने जानकारी दी है। नरेंद्र कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पूर्व भी बाइक सवार बदमाश उनसे सोने के करीब 131 ग्राम आभूषण से भरा डिब्बा लूटकर फरार हो गए थे। जिनकी कीमत उस वक्त करीब सात लाख रुपये थी।

------
व्यापारी दहशत में, आंदोलन की चेतावनी
क्षेत्र में हो रही लूट व चोरी की घटनाओं से व्यापारी वर्ग दहशत में है। एक सप्ताह पूर्व बाइक सवार दो बदमाश ने तमंचे के बल पर वीर राजेश भारत गैस एजेंसी के कर्मचारी से करीब चौबीस हजार रुपये लूट ले गए थे, जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। जिससे व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल, मनोज गोयल, सतीश सिंघल व पंकज जैन आदि ने दोनों घटनाओं का शीघ्र खुलासा ना होने पर बाजार बंद कर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed