फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider woman killed, husband injured in bus collision

Saharanpur News: बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल

Mon, 27 Feb 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 27 Feb 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bike rider woman killed, husband injured in bus collision
बेहट (सहारनपुर)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर सहारनपुर-विकासनगर रूट की प्राइवेट यात्री बस ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पति को को गंभीर चोट लगी है। हादसे में बस को उसका चालक व परिचालक मौके पर ही छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

हादसा रविवार की दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। सहारनपुर-विकासनगर रूट की प्राइवेट यात्री बस 11 बजकर 35 मिनट पर उत्तराखंड के बड़कोट से सवारियां लेकर सहारनपुर के लिए आ रही थी। बेहट के पास हाईवे पर बिजलीघर के सामने बस ने पीछे से बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला मोहिनी (50) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उसका सिर बस बस के टायरों से कुचलने के कारण क्षत-विक्षत हो गया था, जबकि मृतक महिला के पति कुलबीर सिंह (55) निवासी पुवारंका थाना देहात कोतवाली गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया, जबकि घायल कुलबीर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंस्पेक्टर ब्रिजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मृतका के पति कुलबीर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

बेटी के यहां से लौट रहा था दंपति
बेहट। हादसे के बाद पत्नी के क्षत-विक्षत शव को देखकर घटनास्थल पर घायल हालत में पड़ा कुलबीर सिंह बिलख-बिलख रो रहा था। कई बार तो बेसुध होकर अचेत हुआ। रोते हुए उसने अपने किसी परिजन से भी बात की और बस इतना ही कह पाया कि उसका तो नाश ही हो गया है। मोहिनी को बस वाले ने मार दिया है। कुलबीर सिंह ने बताया कि वह हरियाणा के छछरौली में अपनी लड़की के यहां गए थे। बस ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मारी और मोहिनी उछलकर बस के आगे जा गिरी। बस उसके सिर को कुचलती हुई निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed