फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   bike rider dies in road accident

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 15 Jun 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
bike rider dies in road accident
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। भगवानपुर रोड पर कोल्ड ड्रिंक्स फैक्टरी के निकट बाइक फिसलने पर राजस्थान निवासी 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोमवार की शाम भगवानपुर में किसी कंपनी में काम करने वाला संतराम राणा बाइक से गागलहेडी की तरफ आ रहा था। बहेड़ी गांव के निकट कोल्ड ड्रिंक्स फैक्टरी के सामने सड़क पर बजरी पर उसकी बाइक फिसल गई। इससे वह नीचे गिर पड़ा और सिर सड़क पर जा लगा। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

गागलहेड़ी थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक सन्तराम राणा राजस्थान के जिला पाल्ली का रहने वाला था। उसके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed