फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider dies in road accident on highway, fellow injured

Saharanpur News: हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

Wed, 22 Feb 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 22 Feb 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident on highway, fellow injured
देवबंद। सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 पर सोमवार की रात वाहन को बचाते समय बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर घायल हो गया। जिसे सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन

देवबंद के गांव खजूरी निवासी सुनील (35) पुत्र शीशपाल अपने साथी नीटू पुत्र राजकुमार के साथ बाइक द्वारा नगर में स्टेट हाईवे से गुजर रहा था। रात्रि करीब 10.30 बजे जब वह सहारनपुर की ओर स्थित राणा गैस एजेंसी के समीप पहुंचे तो इसी दौरान किसी वाहन को बचाते समय उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। सड़क पर गिरने से सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी नीटू गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नीटू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं, सुनील की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed