{"_id":"60d61a8b8ebc3e2ee40d2f7c","slug":"bike-rider-dies-due-to-truck-collision-partner-serious-saharanpur-news-mrt544475631","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर
विज्ञापन
तीतरो (सहारनपुर)। शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित ट्रक को कब्जे में लेते हुए घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हादसा तीतरो-गंगोह मार्ग स्थित कच्ची गढ़ी बस स्टैंड के पास हुआ। जलालाबाद निवासी तौफीक (30) पुत्र हनीफ अपने रिश्तेदार यूनुस पुत्र अफजल के साथ बाइक द्वारा किसी आवश्यक कार्य के लिए जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तौफीक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुघर्टना की सूचना पाते ही मृतक के परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। मौके पर जुटे लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि उक्त मार्ग पर वाहनों की गति पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और नगर के गण्यमान्य लोगों ने मृतक के परिजनों को समझा बुझाकर शांत किया। इसके बाद घायल को जिला अस्पताल भेजा गया।
सीओ मोहम्मद रिजवान ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक सहित ट्रक पुलिस के कब्जे में है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।