फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider dies due to school bus collision, two serious

स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर

Mon, 27 Dec 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to school bus collision, two serious
बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर-सुंदरपुर रोड पर स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि मृतक के भाई सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्कूल बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

हादसा सोमवार की सुबह करीब नौ बजे जसमौर गांव के पास साधन सहकारी समिति वाले घूम पर हुआ। एक स्कूल की बस बच्चों को लेकर मिर्जापुर जा रही थी। साधन सहकारी समिति के पास घूम पर बस ने बाइक को टक्कर मारी। हादसे में बाइक पर सवार नौशाद पुत्र दिलशाद, मुनव्वर व मुख्तयार पुत्रगण कामिल निवासी गांव खुवाशपुर थाना मिर्जापुर सड़क पर गिरने से घायल हो गए। उन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी बेहट पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मुख्तयार (34) की मौत हो गई। परिजन पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव को अपने गांव ले गए, जबकि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से हादसे से संबंधित तहरीर नहीं दी गई है और न ही पोस्टमार्टम कराया गया है। यदि तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed