{"_id":"6478d70ca0e83c0d8707c5a6","slug":"bike-rider-dies-due-to-dumper-collision-two-serious-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-3513-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डंफर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डंफर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। दिल्ली देहरादून हाईवे पर शिवालिक पहाड़ियों में लाल पुल के पास बृहस्पतिवार की रात डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में मोहंड पुलिस चौकी से चार किलोमीटर देहरादून की तरफ रात 9:30 बजे हुआ। बाइक सवार तीन युवक देहरादून से बिहारीगढ़ की तरफ आ रहे थे। लाल पुल के पास पीछे से आ रहे डंपर ने इन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में विशाल (25) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना को अंजाम देने वाला चालक डंपर सहित फरार हो गया।
राहगीरों ने हादसे की सूचना मोहंड पुलिस चौकी पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन में दोनों घायलों को देहरादून अस्पताल भिजवाया। थाना अध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया कि मृतक के अभी केवल नाम का पता चल सका है। घायलों की हालत गंभीर है। उन्हें देहरादून अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस दुर्घटना करने वाले डंपर की तलाश कर रही है।