{"_id":"63fa4ea628d7b965e8079154","slug":"bike-rider-dies-due-to-dumper-collision-brother-injured-saharanpur-news-c-14-1-132817-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भाई घायल
Sat, 25 Feb 2023 11:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
छुटमलपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह बड़कलां में छुटमलपुर बाईपास के फ्लाईओवर के नीचे डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजते हुए चालक को डंपर सहित पकड़ लिया।
फतेहपुर थाने के गांव गंदेवडा निवासी फैसल (18) और उसका भाई सलमान पुत्रगण फैयाज उर्फ छोटू बाइक से सुबह दस बजे भगवानपुर क्षेत्र की किसी फैक्टरी में काम से जा रहे थे। जैसे ही ये फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे तो रुड़की से देहरादून जा रहे डंपर से इनकी बाइक टकरा गई। सड़क पर गिरने के कारण फैसल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची बड़कलां चौकी पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर भिजवाया। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद सलमान को गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल भेज दिया गया। जबकि फैसल के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दुर्घटना की खबर के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन सीएचसी पहुंचे। युवक की मौत के बाद उसके घर कोहराम मचा है। परिजन दूसरे बेटे की सलामती की दुआ कर रहे हैं। थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि घटना के बाद चालक को डंपर सहित पकड़ लिया गया। युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। मृतक के मामा कल्लू उर्फ नसीम की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।