फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider dies due to collision with unknown vehicle

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 09 Dec 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with unknown vehicle
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। बुधवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव कलालहटी निवासी अनिल (25) पुत्र शिशुपाल किसी कार्य से बुधवार की शाम बाइक से सहारनपुर गया था। रात आठ बजे के करीब वापस आते समय कैलाशपुर बिजलीघर के पास अनिल किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी जेब से मिले कागजों के आधार पर शनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि अनिल ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वाहन की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

तीन बच्चों, पत्नी और बूढ़े पिता का छिना सहारा
छुटमलपुर। अनिल की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के अनुसूचित समाज के शिशुपाल के बड़े बेटे सुनील की पांच साल पहले दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी पत्नी की शादी अनिल से कर दी गई थी। अनिल के पास बड़े भाई की एक सात साल की बेटी के साथ ही अपने दो छोटे बच्चे हैं। अब अनिल की मौत के बाद उसके तीनों बच्चों और पत्नी के साथ ही बूढ़े पिता का आसरा भी छिन गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद ही कमजोर है। अनिल मजदूरी कर अपने बच्चों का भरण पोषण कर रहा था। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद जब उसका शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बेहद गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed