{"_id":"58dbf69f4f1c1b841663d9aa","slug":"bike-rider-dies-by-truck-crushing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 29 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर आए लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के छुटमलपुर में बुधवार दोपहर बाद कसबे के घास मंडी तिराहे पर ट्रक के नीचे आकर बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई, जबकि उसका पोता बच गया।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चालक को ट्रक सहित हिरासत में ले लिया। बाद में मृतक के परिजनों द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने की बात कहे जाने पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
हरिद्वार जनपद के थाना भगवानपुर के गांव सरठेड़ी निवासी 55 वर्षीय हाजी अशरफ अपने पोते 15 वर्षीय सलमान के साथ बाइक पर छुटमलपुर से गांव लौट रहा था।
घास मंडी तिराहे पर अचानक वह पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे आ गया। पहियों के नीचे सिर कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि इस हादसे में सलमान बाल बाल बच गया। हादसे के वक्त बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
हालांकि हेलमेट उसके पास था जो बाजू में फंसा रखा था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और ट्रक को कब्जे में ले लिया। साथ ही मृतक के परिजनों को खबर की।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। एसओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि गाड़ी मालिक और मृतक के परिजनों में समझौता हो गया। मृतक के परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे। ऐसे में बिना पोस्टमार्टम कराए शव उन्हें सौंप दिया गया।