{"_id":"69050e8d83b28cd9270bf66b","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-police-barrier-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-161981-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिस बैरियर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिस बैरियर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत
Sat, 01 Nov 2025 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
गागलहेड़ी। भगवानपुर-गागलहेड़ी सड़क मार्ग पर बृहस्पतिवार रात काली नदी पुलिस चौकी के सड़क पर लगे लोहे के बैरियर से टकराकर बाइक सवार आलोक (27) निवासी बुड्ढाखेड़ा अहीर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे सीएचसी हरोड़ा पर भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आलोक हरिद्वार जिले के भगवानपुर कस्बे में मेडिकल स्टोर संचालित करता था। बृहस्पतिवार रात वह मेडिकल स्टोर बंद कर अपने घर आ रहा था। आलोक काली नदी पुलिस चौकी पर पहुंचा तभी वहां लगे लोहे के बैरियर से जा टकराया और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
मौके पर मौजूद पुलिस ने घायल को हरोड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि आलोक ने हेलमेट लगाया हुआ था। आलोक पांच बहनों का अकेला भाई था।
विज्ञापन
आलोक की एक वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। थाना पुलिस ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और अभी परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं आई है।