फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider dies after being hit by a roadways bus

Saharanpur News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 01 Apr 2025 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a roadways bus
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गागलहेड़ी। सहारनपुर मार्ग पर कुम्हारहेड़ा गांव के पास रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। कैलाशपुर निवासी आशु उर्फ़ आस मोहम्मद (21) पुत्र अली शान सोमवार शाम छह बजे सहारनपुर से बाइक पर आ रहा था। कुम्हारहेड़ा गांव के समीप पहुंचते ही उसकी बाइक गागलहेड़ी की ओर से आ रही उत्तराखंड रोडवेज की बस से टकरा गई। हादसे में आशु की मौके पर ही मौत हो गई। आशु ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई करनी चाही, लेकिन परिजनों ने मना कर दिया। आशु चार बहनों का इकलौता भाई तथा अविवाहित था। ईद के दिन युवक की मौत से परिवार में त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने बताया कि रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed