{"_id":"642dbaecb1b976263e0c828e","slug":"bike-rider-died-in-road-accident-four-serious-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-386-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, चार गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, चार गंभीर
Wed, 05 Apr 2023 11:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
गंगोह। अज्ञात वाहन ने दो बाइक सवारों को टक्कर मारते हुए पांच लोगों को घायल कर दिया। गंभीर हालत में हायर सेंटर जाते वक्त एक युवक की रास्ते में मौत हो गई।
हादसा मंगलवार की देर रात हुआ। शामली निवासी सचिन क्षेत्र के गांव सुखेड़ी में अपने रिश्तेदार प्रवीण के साथ उसके यहां जा रहा था। सुखेड़ी के ही रहने वाले गब्बर सिंह, गांव आलमपुर निवासी प्रवेश (18) व उसका भाई शहजाद भी अपनी-अपनी बाइकों पर थे। गंगोह-आलमपुर सड़क मार्ग पर पीछे से किसी वाहन ने उनकी बाइकों में टक्कर मार दी। अंधेरा होने के कारण बाइकों को टक्कर मारने वाले वाहन का चालक भाग निकला। हादसे में घायल बाइक सवारों को राहगीरों ने सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से हालत गंभीर होने के चलते उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। इनमें से प्रवीण एवं सचिन की हालत में सुधार न होने पर उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही रास्ते में सचिन की मौत हो गई। सचिन की मौत की खबर लगते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक सचिन के तीन बेटियां हैं।
कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है, कि कोतवाली पुलिस की ओर से एक दरोगा को चंडीगढ़ भेजा गया है। तहरीर मिलने पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।