फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike rider crushed by truck dies, son serious

Saharanpur News: ट्रक से कुचल बाइक सवार की मौत, बेटा गंभीर

Sun, 29 Oct 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 29 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bike rider crushed by truck dies, son serious
बिहारीगढ़/छुटमलपुर। देहरादून हाईवे पर शनिवार की शाम ट्रक से कुचलकर बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को फतेहपुर सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

हादसा बिहारीगढ़ कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक के सामने हुआ। देहरादून के थाना रायपुर की अमन विहार काॅलोनी निवासी अरविंद कुमार 45 पुत्र हरज्ञान सिंह अपने बेटे नवनीत 20 के साथ अपने घर लौट रहा था। शाम साढ़े छह बजे जैसे ही यह बिहारीगढ़ कस्बे में पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक ने इन्हें टक्कर मार दी। पहिए के नीचे आने से अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नवनीत गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्र्रक को कस्बे के बाहर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेजते हुए परिजनों को खबर की। थानाध्यक्ष बीनू सिंह ने बताया कि अभी परिजन पहुंचे नहीं हैं। उनके आने के बाद तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed