फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bike-ridden siblings die after being crushed by a truck

ट्रक से कुचले जाने पर बाइक सवार भाई-बहन की मौत

Thu, 01 Apr 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Bike-ridden siblings die after being crushed by a truck
मृतक वसीम की :फाईल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
ट्रक से कुचले जाने पर बाइक सवार भाई-बहन की मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। अंबाला रोड स्थित मेला गुघाल पुल पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मारी और नीचे गिरे भाई-बहन को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों एक शादी समारोह से लौट रहे थे। थाना कुतुबशेर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। दुर्घटना का पता लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रा चौक निवासी वसीम अंसारी (17) पुत्र वाहिद अंसारी मेकेनिक था। बुधवार रात वह अपनी बहन रेशमा (19) के साथ अंबाला रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित शादी समारोह से लौट रहा था। रात करीब साढे़ ग्यारह बजे जब अंबाला रोड पर मेला गुुघाल पुल पर पहुंचे, तो पीछे से आए ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रक ने सड़क पर गिरे भाई बहन को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शवों को जिला अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन

जुलाई में होनी थी रेशमा की शादी
परिजनों ने बताया कि रेशमा की शादी तीन माह बाद जुलाई में होनी थी। उसका रिश्ता तय कर दिया था। परिजन इन दिनों शादी की तैयारियों में लगे थे। उसकी मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में सबसे बड़ा बेटा था वसीम
वसीम के दो और छोटे भाई हैं। वही पिता के साथ घर में कमाने वाला था। भाई-बहन की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल हो गया।

मृतक वसीम की बहन मृतका रेशमा :फाईल फोटो

मृतक वसीम की बहन मृतका रेशमा :फाईल फोटो- फोटो : SAHARANPUR

मृतक वसीम की क्षतिग्रस्त बाईक

मृतक वसीम की क्षतिग्रस्त बाईक- फोटो : SAHARANPUR

अंबाला रोड पुल पर ट्रक की चपेट में आने से भाई बहन की मौत के बाद जिला अस्पताल में गमजदा परिजन

अंबाला रोड पुल पर ट्रक की चपेट में आने से भाई बहन की मौत के बाद जिला अस्पताल में गमजदा परिजन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed