{"_id":"63ebdcfdadb19d78730f05fe","slug":"bike-rammed-under-truck-while-crossing-the-highway-mother-and-son-injured-saharanpur-news-c-14-1-117862-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: हाईवे पार करते समय ट्रक के नीचे घुसी बाइक, मां-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: हाईवे पार करते समय ट्रक के नीचे घुसी बाइक, मां-बेटा घायल
Wed, 15 Feb 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
देवबंद/तलहेडी बुजुर्ग। तलहेड़ी बुजुर्ग में हाईवे पार करते समय बाइक तेज गति से आ रहे ट्रक के नीचे जा घुसी। इस हादसे में बाइक पर सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा नागल सीएचसी में भर्ती कराया।
नागल क्षेत्र के गांव नगली मेहनाज निवासी रहतू का पुत्र रमेश अपनी मां कैलाशो के साथ बाइक से तलहेड़ी बस स्टैंड स्थित बैंक में पैसा निकालने आए थे। दोपहर करीब दो बजे जब वह घर जाने के लिए बैंक से बाहर निकले और हाईवे पार करने का प्रयास करने लगे तभी अचानक उनकी बाइक सहारनपुर से खुर्जा जा रहे ट्रक के नीचे घुस गई। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और लोगों की मदद से उन्हें ट्रक के नीचे से बाहर निकलवाया। बाद में दोनों घायलों को एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए नागल सीएचसी भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।