{"_id":"67eae79472604295ed002d7b","slug":"bike-collided-with-a-pole-two-teenagers-died-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-146118-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खंभे से टकराई बाइक, दो किशोरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खंभे से टकराई बाइक, दो किशोरों की मौत
Tue, 01 Apr 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में टपरी बाईपास पर ढमोला नदी के पास अनियंत्रित होकर बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। इसमें बाइक सवार दो किशोरों की मौत हो गई। इसके बाद परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव ले गए। ईद की खुशियां मातम में बदल गईं।
हर तरफ की खुशियों का माहौल था। सोमवार को सुहैल पुत्र शादाब निवासी शेखपुरा कदीम और अहमद पुत्र अकबर निवासी मोहनपुर गाड़ा थाना रामपुर मनिहारान बाइक से शेखपुरा कदीम जा रहे थे। इसी दौरान टपरी बाईपास के निकट ढमोला नदी पर बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक की रफ्तार इतनी थी कि चालक उसे कंट्रोल नहीं कर पाया और बाइक घूमने के बजाय बाइक सीधे सामने बिजली के खंभे से टकरा गई। यह देखकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पता लगने पर परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। इसके बाद परिजन बिना पुलिस कार्रवाई के शवों को लेकर चले गए। सुपुर्द-ए-खाक किया। पुलिस ने बताया कि रफ्तार अधिक होने के चलते बाइक अनियंत्रित हुई।