फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bijendra was murdered by greed for land

जमीन के लालच में की थी बिजेंद्र की हत्या

Wed, 31 Mar 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Bijendra was murdered by greed for land
नकुड़(सहारनपुर)। गांव सिरसका निवासी युवक की हत्या जमीन हड़पने के लालच में उसके सगे भाई और भतीजों ने ही शादी का झांसा देकर षड्यंत्र के तहत की थी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर भतीजे समेत दो आरोपियों को जेल भेज दिया है। हालांकि एक युवती समेत चार आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों से तमंचा, दो कारतूस व एक चाकू बरामद दावा किया है।
विज्ञापन

ग्राम सिरसका निवासी बिजेंद्र (28) पुत्र हरचंद का शव बीती 13 मार्च को गांव निवासी ब्रजपाल की ट्यूबवेल की हौद में पड़ा मिला था। उसके भाई जितेंद्र ने उसी दिन बिजेंद्र की हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। मंगलवार को सीओ अरविंद सिंह पुंडीर ने मामले का खुलासा कर बताया कि बिजेंद्र अविवाहित था। इसके चलते उसके सगे बड़े भाई विक्रम व उसके दो पुत्रों अंकित व रजत ने उसे शादी कराने का झांसा देकर जाल में फंसा लिया। सीओ ने बताया कि मृतक का भतीजा अंकित अपनी कथित प्रेमिका से बिजेंद्र को फोन कराता था। हत्या के दिन भी आरोपी अंकित ने प्रेमिका से फोन कराकर बिजेंद्र को उत्तराखंड के कस्बा भगवानपुर के पास बुलाया था। वहां जूस में नशे की गोली मिलाकर पिला दी। नशे की हालत में बाइक पर गांव सिरसका में ब्रजपाल के ट्यूबवेल पर लाकर उसकी हौद में डुबोकर मार दिया।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि इस षड्यंत्र में अंकित का जीजा और एक दोस्त भी शामिल था। आरोपियों ने शादी का झांसा देकर बिजेंद्र से दो लाख रुपये हड़प लिए थे। मंगलवार सुबह आरोपी अंकित पुत्र विक्रम व उसके दोस्त प्रदीप पुत्र बलवंत निवासी गांव बाबूपुर नगली देवबंद को अवैध तमंचा, दो कारतूस व चाकू के साथ निरीक्षण भवन के समीप से गिरफ्तार किया है। आरोपी अंकित ने हत्या का कारण पारिवारिक विवाद व जमीन का लालच बताया। कोतवाल ने बताया कि पुलिस ने विक्रम पुत्र हरचंद, अंकित व रजत पुत्रगण विक्रम निवासी गांव सिरसका, नीटू पुत्र उधल निवासी गांव बिलासपुर थाना गंगोह, प्रदीप पुत्र बलवंत निवासी बाबूपुर नगली थाना देवबंद व एक लड़की नाम व पता अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है। शेष आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed