फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bijendra becomes director of Cooperative Union

कोऑपरेटिव यूनियन के डायरेक्टर बने बिजेंद्र

Sat, 28 Nov 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bijendra becomes director of Cooperative Union
मुजफ्फराबाद में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते बिजेंद्र कश्यप - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और पंचायत चुनाव प्रभारी बिजेंद्र कश्यप उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड के डायरेक्टर बन गए। दो दिन पहले इस पद के लिए उन्होंने नामांकन किया था। उनके सामने अन्य किसी उम्मीदवार ने पर्चा नहीं भरा और वह निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को शासन स्तर से बिजेंद्र कश्यप के नाम की घोषणा कर दी गई। दूरभाष पर बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी हैं, उसका वह पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। वर्तमान में उनके पास सहारनपुर पंचायत चुनाव प्रभारी की भी जिम्मेदारी है। बिजेंद्र कश्यप ने बताया कि 1990 से वह भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। 2007 में वह जिला कार्यकारिणी के सदस्य बने थे। 2012 छुटमलपुर मंडल के अध्यक्ष रहे। 2014 में जनपद कार्यकारिणी में जिला मंत्री रहे। इसी वर्ष उन्हें बेहट विधानसभा क्षेत्र प्रभारी की जिम्मेदारी की गई। 2015 में भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष बने। 28 अप्रैल को 2016 को पार्टी हाईकमान ने उन्हें भाजपा जिलाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा। 2020 की शुरूआत में वह प्रांतीय परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य बने और वर्तमान में पंचायत चुनाव प्रभारी। शुक्रवार को पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव यूनियन लिमिटेड के डायरेक्टर पद का कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed