फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Biharigarh's sugar is a hit in Britain, got an export order of 25 tonnes

Saharanpur News: बिहारीगढ़ की शक्कर की ब्रिटेन में धूम, मिला 25 टन का निर्यात ऑर्डर

Tue, 01 Apr 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 01 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Biharigarh's sugar is a hit in Britain, got an export order of 25 tonnes
सहारनपुर। जिले के बिहारीगढ़ की शक्कर अब विदेशों में धूम मचा रही है। केमिकल फ्री गुड़-शक्कर बना रहे बिहारीगढ़ के एक एफपीओ को ब्रिटेन भेजने के लिए 25 टन शक्कर का एक और ऑर्डर मिला है।
विज्ञापन


दरअसल, यहां वुड कार्विंग उत्पादों के अलावा आम और शहद का निर्यात दुनिया के कई देशों में होता है। वुड कार्विंग का वार्षिक निर्यात 1100 से 1200 करोड़ रुपये रहता है। इसके अलावा बड़ी मात्रा में आम का निर्यात भी अमेरिका, यूरोपीय देशों, ऑस्ट्रेलिया और खाड़ी के कई देशों को किया जाता है। पिछले दो वर्षों से जनपद से शहद निर्यात भी हो रहा है। अब जनपद के गुड़-शक्कर काे भी विदेशों में खास पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

एफपीओ सुस्वास्थ्यम कृषक उत्पादक संगठन केमिकल फ्री शक्कर बना रहा है। इस एफपीओ से जुडे बिहारीगढ़ के ग्राम तकीपुर निवासी बीटेक युवा किसान राहुल कांबोज ने बताया कि उन्हें ब्रिटेन भेजने के लिए 25 टन का ऑर्डर और मिला है। इससे पहले भी उनका करीब सौ टन गुड़-शक्कर निर्यात हो चुका है। उनका एफपीओ किसानों के साथ मिलकर रासायनिक कीटनाशकों से मुक्त गन्ने की खेती करा रहा है, साथ ही केमिकल फ्री गुड़ शक्कर बनाकर देश के महानगरों में सप्लाई कर रहे हैं। ब्रिटेन जाने के लिए शक्कर लगभग तैयार हो गई है। जल्द ही इसे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------



पंजाब के शॉपिंग मॉल में भी बिकेगी शक्कर

राहुल कांबोज ने बताया कि उन्होंने पंजाब से भी 25 टन शक्कर का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर भटिंडा स्थित एक फर्म से मिला है। जिसके पंजाब के कई महानगरों में शॉपिंग मॉल है। उनका ऑर्डर भी तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed