फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Big relief to the passengers, journey started without reservation

यात्रियों को मिली बड़ी राहत, बिना आरक्षण के यात्रा शुरू

Fri, 10 Dec 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Big relief to the passengers, journey started without reservation
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ती भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। शुक्रवार से कोरोना काल में स्पेशल बन कर चल रही सभी ट्रेनों को फिर से पुराने नंबर से चलाना शुरू कर दिया है। एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल कोच लगा कर चलाया गया। साथ ही यात्रियों को तुरंत ही स्टेशन से टिकट लेकर ट्रेन में जनरल बोगी में सफर करना भी शुरू कर दिया, जिससे यात्रियों को राहत मिली है। अभी तक यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों में एक दिन पहले टिकट आरक्षित करा कर सफर करना पड़ रहा था। जिससे यात्री परेशान थे। शुक्रवार से सहारनपुर से होकर गुजरने वाली चंडीगढ़- लखनऊ, शालीमार, सद्भावना एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस समेत 14 ट्रेनों में जनरल कोच जोड़ कर यात्रियों को यह सुविधा दी गई। यात्री अब सामान्य बोगी में सफर कर सकेंगे। वैसे अंबाला अंबाला डिवीजन में चलने वाली 40 ट्रेनों में सामान्य बोगी में सफर की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

पहले दिन भीड़ के चलते रही मारामारी
- ट्रेनों में सामान्य बोगियों में बिना आरक्षण के सफर करने की सुविधा मिलने पर शुक्रवार को पहले दिन यात्रियों का भारी भीड़ रही। अभी कम ट्रेन चलने के कारण यहां से गुजरने वाली कर्मभूमि एक्सप्रेस, जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस, देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस समेेत सभी ट्रेेनों में यात्रियों में मारामारी मची रही। ट्रेन के स्टेशन पर आते ही यात्रियों में सवार होने को लेकर धक्कामुक्की रही। खिड़कियों से भी लोग ट्रेनों में सवार होते देखे गए।
विज्ञापन

करीब दो साल बाद यात्रियों को मिली राहत
कोरोना संक्रमण के कारण मार्च 2020 में पूरे देश में ट्रेनों का संचालन बंद हो गया था। कुछ माह बाद रेलवे ने कुछ चुनिंदा ट्रेनों गोल्डन टेंपल आदि का संचालन कोरोना स्पेशल के नाम से शुरू किया था। हालांकि इस वर्ष मई के बाद कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने पर कई ट्रेनों का संचालन हुआ था। मगर अभी तक सभी ट्रेनों को रेलवे ने चलाया नहीं है, जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों में जुड़े कोच
चंडीगढ़-लखनऊ ट्रेन, श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-अमृतसर एक्सप्रेस, देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस, जम्मूतवी-वाराणसी एक्सप्रेस प्रतिदिन चलेगी। जम्मूतवी-योग नगरी ऋषिकेश साप्ताहिक, जालंधर-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस अंबाला तक प्रतिदिन चलेगी। प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस जनरल कोच लगाकर चली।
रेलवे ने शुक्रवार को कोरोना काल से स्पेशल के रुप में चल रही सभी ट्रेनों को फिर से पुराने नंबरों से चलाना शुरू कर दिया है। एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल बोगी जोड़ी गई है। अब एक्सप्रेस ट्रेनों की सामान्य बोगियों में बिना आरक्षण के तत्काल टिकट लेकर यात्री सफर कर सकेंगे।

- कपिल शर्मा, स्टेशन अधीक्षक

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में यात्रियो को चढ़ते लोग

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में यात्रियो को चढ़ते लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ती भीड़

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ती भीड़- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed