{"_id":"66ff92187cd68464be096634","slug":"big-incident-in-saharanpur-young-man-murdered-by-slitting-his-throat-brother-and-maternal-uncle-committed-th-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर में बड़ी वारदात: युवक की गला रेतकर हत्या, भाई और मामा ने दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर में बड़ी वारदात: युवक की गला रेतकर हत्या, भाई और मामा ने दिया घटना को अंजाम
Fri, 04 Oct 2024 12:30 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Fri, 04 Oct 2024 12:30 PM IST
सार
सहारनपुर जनपद में युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जिले में दबनी वाले कब्रिस्तान के पास मिला शव, पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर में एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक का शव दबनी कब्रिस्तान के पास मिला। भाई और मामा ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
देहात कोवातली के हनुमान नगर मोहल्ले का रहने वाले वसीम (28) का शव थाना देहात कोतवाली के दबनी वाले कब्रिस्तान के पास मिला है। युवक के गले पर धारदार हथियार से कई वार किए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। शव मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: West UP News Live: मेरठ में पांच लाख लोगों को 24 दिन नहीं मिलेगा गंगाजल, BKU का थाने में आठवें दिन धरना जारी
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि पारिवारिक विवाद में युवक की हत्या हुई है। युवक एक पैर से विकलांग था। जिसका जयपुर से आर्टिफिशियल पैर चढ़वाया हुआ था। वारदात को अंजाम देने वाले भाई और उसके मामा को पकड़ लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।